हमारी सरकार को मैडम सोनिया के परामर्श की जरूरत नहीं है: अमित शाह
हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राइट हैंड कहे जाने वाले और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि सरकार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के परामर्श की आवश्यकता नहीं है। अमित शाह ने कहा कि वे अपने सलाह अपनी पार्टी नीत गिनती की राज्य सरकारों के लिए बचा कर रखें।

उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया का कल (बुधवार) दिया गया भाषण देखा है। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग झूठे सपने दिखा कर सत्ता में आ गए। हमें सत्ता में आए तो अभी केवल 90 दिन ही बीते हैं। चिंता न करें। हम सभी वादे पूरे करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications