टैगोर की कुर्सी पर बैठने का विवाद: लोकसभा में अमित शाह का 'सबूत' के साथ करारा जवाब
amit shah Statement on tagore chair controversy in Lok Sabha
Amit Shah In Lok Sabha: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रवींद्रनाथ टैगोर की कुर्सी पर बैठने के मामले पर सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान को गलत बताया है। अपनी बंगाल यात्रा के दौरान शांति निकेतन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कुर्सी पर बैठने के आरोप पर आज लोकसभा में अमित शाह ने इसका सबूत के साथ जवाब दिया। गृह मंत्री ने तस्वीरें दिखाकर सदन में कहा कि वो नहीं बल्कि पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और फिर राजीव गांधी उस कुर्सी पर बैठ चुके हैं।

Recommended Video
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बताया कि अधीर रंजन चौधरी ने कल अपने भाषण के दौरान कहा कि मैं शांति निकेतन की यात्रा के दौरान रवींद्रनाथ टैगोर की सीट पर बैठा था। मेरे पास विश्व भारती के कुलपति का एक पत्र है, जहां उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, मैं एक खिड़की के पास बैठ गया, जहां कोई भी बैठ सकता है। शाह ने लोकसभा में दो तस्वीरें दिखते हुए बताया कि मैं तो उस कुर्सी पर नहीं बैठा, लेकिन इन दो फोटो में जवाहर लाल नेहरू जी और राजीव गांधी उस कुर्सी पर जरूर बैठे हैं।
उन्होंने कांग्रेस सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि सदन में बात करने से पहले तथ्यों को जांचना और परखना चाहिए। गृह मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मैं इस पूरे मामले में इनका दोष नहीं बताता, उनकी पार्टी का जो बैकग्राउंड है, उसके कारण इनकी गलती हो गई। आपको बता दें कि सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कल सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण में चर्चा के दौरान कहा था कि अमित शाह रविंद्र नाथ टैगोर की कुर्सी पर बैठे थे। जिसके बाद आज अमित शाह ने लोकसभा में उसका जवाब दिया।
-
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications