कोरोना संकट के बीच बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटे अमित शाह, आज करेंगे पहली वर्चुअल रैली
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मामले तेजची से बढ़ रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के बीच गृहमंत्राी और पूर्व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। अमित शाह बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बिजी हो गए हैं। इसी चुनावी समर के तहत आज वो पहली चुनावी रैली करेंगे, लेकिन ये चुनावी रैली हर बार से अलग होगा, क्योंकि ये वर्चुअल रैली होगी।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से ‘बिहार जनसंवाद रैली’ को संबोधित करेंगे।
— Office of Amit Shah (@AmitShahOffice) June 6, 2020
दिनांक: 7 जून 2020
समय: शाम 4 बजे
आप इस संबोधन को https://t.co/K9BhpImSKX,https://t.co/lEfhZdt8ad और @amitshah पर लाइव देख सकते हैं। pic.twitter.com/KBVzBF0HOC
आपको बता दें कि बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई है। राजद पहले की अपनी ऑनलाइन कैपेंन की शुरुआत कर चुकी है। अब बीजेपी भी इसके लिए कमर कस चुकी है। ऑनलाइन रैली के लिहाज से बीजेपी सबसे पहले इसकी शुरुआत कर रही है। अमित शाह की इस वर्चुअल रैली को समफल बनाने के लिए खास तैयारियां की गई है। इस रैली का प्रसारण बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर होगा। इस वर्चुअल रैली को व्हाट्सऐप , फेसबुक, एसएमएस, ट्विटर, टेलीग्राम के जरिए भी सुना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications