भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले अमित शाह, 2019 का चुनाव एक वैचारिक युद्ध

2019 का चुनाव एक वैचारिक युद्ध, सदियों तक असर छोड़ेगा:शाह

नई दिल्ली। अमित शाह ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने बीते साढ़े चार साल में जितना काम करके दिखाया है, देश विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2019 चुनाव एक वैचारिक युद्ध है और भाजपा फिर से जीतेगी। दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह ने ये बातें कही हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन दो दिन (11 और 12 जनवरी को) चलेगा। पार्टी अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और दूसरे बड़े नेता मौजूद हैं।

Amit Shah speech at BJP National Convention at Ramlila Maidan New Delhi

शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलते हुए कहा, भाजपा की मोदी सरकार ने वर्षों से चली आ रही आरक्षण बिल की मांग को दोनों सदनों में पास कराकर करोड़ों युवाओं के सपनों को साकार किया है। 2019 का चुनाव वैचारिक युद्ध का चुनाव है। दो विचारधाराएं आमने सामने खड़ी है। 2019 का युद्ध सदियों तक असर छोड़ने वाला है और इसीलिए मैं मानता हूं कि इसे जीतना बहुत महत्वपूर्ण है। 2019 का चुनाव भारत के गरीब के लिए बहुत मायने रखता है। स्टार्टअप को लेकर निकले युवाओं के लिए ये चुनाव मायने रखता है। करोड़ों भारतीय जो दुनिया में भारत का गौरव देखने चाहते हैं उनके लिए ये चुनाव मायने रखता है।

शाह ने कहा, ये अधिवेशन भारतीय जनता पार्टी के देशभर में फैले कार्यकर्ताओं के लिए संकल्प करने का अधिवेशन है। जिस भारत की कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी उस भारत को हम मोदी के नेतृत्व में बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी जनसंघ के समय से ही देश की राजनीति के ध्रुव तारे की तरह चमके थे, भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष थे। देश के हर कौने में भाजपा को पहुंचाने के लिए अटल और आडवाणी की जोड़ी ने जो संघर्ष किया है।

शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव पर कहा, उत्तर प्रदेश में से 73 से 74 सीटें भाजपा की होगी। एक दूसरे का मुंह न देखने वाले आज हार के डर से एक साथ आ गए हैं, वो जानते हैं कि अकेले नरेंद्र मोदी जी को हराना मुमकिन नहीं है। 2014 में 6 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें थी और 2019 में 16 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। 5 साल के अंदर भाजपा का गौरव दिन दोगुनी गति से बढ़ा है। 2014 में 6 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें थीं और 2019 में 16 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। 5 साल के अंदर भाजपा का गौरव तेज गति से बढ़ा है।

शाह ने कहा, हमने गरीबों के कल्याण के लिए बहुत सारे काम किये हैं, उसके साथ-साथ हमारे देश की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। 2014 से पहले देश के जवानों की हत्या कर दी जाती थी, आये दिन बॉर्डर से घुसपैठ होती थी, इस प्रकार की स्थिति में हमने देश संभाला था। जवानों को 'वन रैंक, वन पेंशन' देकर नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें सम्मान देने का काम ने किया है। हमारी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने अपनी सरकार के काम गिनवाते हुए कहा, 2014 तक 60 हजार घर ऐसे थे जिनके पास अपना बैंक अकाउंट नहीं था, लेकिन मोदी जी ने एक झटके में ही इन सभी का अकाउंट बैंक में खोल दिया।साढ़े चार सालों में नौ करोड़ शौचालय बनाकर माताओं और बहनों को शर्म से मुक्त करके सम्मान के साथ जीने का अधिकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया है। मोदी सरकार ने बीते पांच साल में 6 करोड़ गरीब माताओं को गैस का सिलेंडर देने का काम किया है।

शाह ने कहा, हर जीएसटी बैठक में एक के बाद एक वस्तुओं के दाम कम करने और जीएसटी के सरलीकरण के लिए काम किया गया है। अरुण जेटली की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक में निर्णय लिया गया कि 40 लाख रुपये तक सालाना टर्नओवर वाले छोटे व्यापारियों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं। 1.5 करोड़ तक टर्नऑवर वाले कंपोजिशन प्लान स्वीकार करने वाले व्यापारियों को सिर्फ एक फीसदी टैक्स देना होगा। ये करोड़ों छोटे व्यवसायियों और लघु उद्योगों के लिए ये बड़ा फैसला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+