भाजपा की कमाल फिर से संभालेंगे अमित शाह, ताजपोशी लगभग तय
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की कमान एक बार फिर से अमित शाह के हाथों में होगी। नामांकन की प्रक्रिया भी होगी, लेकिन सिर्फ एक ही नाम होने क कारण शाह की ताजपोशी नए अध्यक्ष के तौर पर कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि शाह के अालावा कोई दूसरा नामांकन नहीं होने की वजह से 24 जनवरी को उनकी ताजपोशी होगी।

भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए अधिसूचना को पार्टी मुख्यालय में नोटिस बोर्ड पर लगा दिया है। 24 जनवरी को एक बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। एक से डेढ़ बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। अगर एक ही नाम रहा तो डेढ़ बजे नए अध्यक्ष के निर्वाचन को घोषणा कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications