यह थर्ड डिग्री देने का युग नहीं, वैज्ञानिक तरीकों पर हो शोध
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के फाउंडेशन डे पर थर्ड डिग्री के इस्तेमाल को रोकने की बात कही है। अमित शाह ने कहा कि यह दौर थर्ड डिग्री को इस्तेमाल करने का नहीं है, हमे वैज्ञानिक तरीकों की तलाश करने की जरूरत है। शाह ने कहा कि आज के समय में थर्ड डिग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि जांच के लिए वैज्ञानिक तरीको की तलाश की जानी चाहिए। गृहमंत्री ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बारे में बात की और उन्हें बताया कि आपराधिक दिमाग वालों से निपटने के लिए हमे नेशनल मोडस ऑपरेंडी ब्यूरो की स्थापना करनी चाहिए जोकि वैज्ञानिक तरीकों पर शोध करे।

अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस विश्वविद्यालय औ फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। हर राज्य में इससे जुड़े कॉलेज खोले जाएंगे। ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ने इस बाबत एक मसौदा भेजा है, जिसे जल्द ही कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। बता दें कि ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की स्थापना 28 अगस्त 1970 को की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य था पुलिस का आधुनिकीकरण। पिछले कई सालों में इसका काफी विकास हुआ है। मौजूदा समय में इसके चार डिवीजन है, जिसमे रिसर्च, डेवलपमेंट, ट्रेनिंग और करेंक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। जिसके मुखिया वीएसके कौमुदी हैं, जोकि आंध्र प्रदेश बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications