SC/ST आरक्षण पर अमित शाह का बड़ा बयान, कांग्रेस फैलाएगी भ्रम

Recommended Video

    Amit Shah ने SC,ST Reservation मामले में बयान देकर Opposition की बोलती बंद कर दी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि कि जबतक भाजपा सत्ता में है तबतक एससी/एसटी एक्ट और आरक्षण को खत्म नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनावी मौसम शुरू होगा और कांग्रेस इस बाबत लोगों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश करेगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने देश पर राज किया है, बावजूद इसके देश का विकास नहीं हुआ।

    amit shah

    रविवार को सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ विकास यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राहुल गांधी पूछ रहे हैं कि मोदी सरकार ने पिछले चार साल में क्या किया, लेकिन हमे उन्हें हिसाब देने की जरूरत नहीं है, हम एक-एक मिनट का हिसाब जनता को देंगे, लेकिन राहुल को भी इसका जवाब देना होगा कि 55 सालों के कांग्रेस राज में देश को क्या मिला।

    इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि'नरेंद्र मोदी सरकार ने हमारी सीमाओं को सुरक्षित किया है। पाकिस्तान दिन और रात हमला करता था, लेकिन इस सरकार में हमारी सेना वहां (सीमा पार) गई, सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देकर 'भारत माता की जय' का नारा बुलंद किया। इस सरकार ने भारत को दुनिया के सामने एक सम्मानजनक तस्वीर पेश की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+