NRC पर बोले अमित शाह, हिंदू शरणार्थियों को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा
Recommended Video
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बड़ा बयान दिया है। एनआरसी जागरूकता कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि आर्टिकल 370 का बंगाल से खास नाता है। पश्चिम बंगाल से ही आर्टिकल 370 को हटाने की आवाज उठी थी। उन्होंने ही एक देश, एक संविधान का नारा बुलंद किया था। शाह ने कहा कि जहां हुए बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। इसके साथ ही एनआरसी को लेकर शाह ने कहा कि हिंदू शरणार्थियों को बंगाल नहीं छोड़ना पड़ेगा।

अमित शाह ने कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज सभी हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध और ईसाई शरणार्थियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपको भारत छोड़ने के लिए केंद्र की ओर से कोई दबाव नहीं डाला जाएगा। आप किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा नहीं करें। एनआरसी के पहले हम नागरिकता संसोधन बिल लाएंगे जोकि इस बात को आश्वस्त करेगा कि ये लोग भारत की नागरिकता पाएं। शाह ने इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।
ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि ममता कह रही हैं कि वह एनआरसी को पश्चिम बंगाल में नहीं लागू होने देंगी, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि एक-एक घुसपैठियो को भारत से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। आप जानते हैं कि जब वह विपक्ष में थीं तो लेफ्ट सत्ता में था, वह हमेशा इस बात को उठाती थीं कि घुसपैठियों को भारत से बाहर किया जाना चाहिए। बता दें कि शाह देश के गृहमंत्री का जिम्मा संभालने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications