कुछ ही सालों में भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: अमित शाह

नई दिल्ली, 13 सितंबर। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की बात कही है। अमित शाह ने कहा कि कुछ ही सालों में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। शाह ने कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में को-ऑपरेटिव सेक्टर अहम भूमिका निभाएगा। यही नहीं शाह ने कहा कि सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 2 लाख नई डेयरी को-ऑपरेटिव गांवों में स्थापित करने में मदद करेगी।

amit shah

अमित शाह ने कहा कि डेयरी इंडस्ट्री को व्यवसायिकता को अपनाना चाहिए। इसके साथ तकनीक, कंप्यूटरीकरण और डिजिटल पेमेंट को अपनाना चाहिए। बिना इन चीजों के आगे बढ़ने में काफी दिक्कत हो सकती है। शाह ने कहा कि डेयरी उद्योग को दूध की बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही गरीब देशों की मांग को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। मशीन द्वारा तैयार मिल्क प्रोसेसिंग पर ध्यान देना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि 2014 में भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन अब पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि कुछ सालों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। जब भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा तो उस वक्त
को-ऑपरेटिव सेक्टर की भी चर्चा होगी। शाह ने कहा कि यह समिट 48 सालों के बाद हो रही है, भारत अब दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बन चुका है, यहां तक कि अब इसका निर्यात भी किया जा रहा है।

कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए को-ऑरपरेटिव की भूमिका काफी अहम है। महिला सशक्तिकरण में भी डेयरी को-ऑपरेटिव ने बड़ी भूमिका निभाई है। ग्रामीण विकास की दिशा में डेयरी को-ऑपरेटिव और कोऑपरेटिव सेक्टर ने बड़ा योगदान दिया है। अमित शाह ने कहा कि प्राकृतिक खेती ही डेयरी उद्योग की लाइफलाइन है, इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा और देश की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। शाह ने कहा कि इस महीने के अंत तक अमूल ऑर्गेनिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निर्यात हाउस स्थापित करने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+