BIMSTEC सम्मेलन में बोले अमित शाह, भारत में ड्रग्‍स न आने देंगे न कहीं जाने देंगे

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में बिम्सटेक पार्टनर राष्ट्रों के लिए ड्रग ट्रैफिकिंग के संयोजन पर दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आज आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम दुनिया में कहीं से भी भारत में मादक पदार्थों को आने नहीं देंगे और भारत से कहीं जाने भी नहीं देंगे। पूरी दुनिया में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए हम कृत संकल्पित हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी को रोकने हेतु अंतराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित किया है। पिछले पांच वर्षों में भारत ने बांग्लादेश, श्रीलंका, इंडोनेशिया, सिंगापुर, म्यांमार और रूस के साथ नियमित द्विपक्षीय वार्ताओं को भी आयोजित किया है।

BIMSTEC सम्मेलन में बोले अमित शाह, भारत में ड्रग्‍स न आने देंगे न कहीं जाने देंगे

अब तक हमने जिस नीति या सोच के साथ मादक पदार्थों का सामना किया है, अब इस नई परिस्तिथि में वो नीतियां सफल हो पाएंगी, ये जरूरी नहीं है। हम सबको मिलकर कुछ ऐसे नए विचार करने पड़ेंगे, जिससे हम इस परिस्थिति से निपट सकें। बिम्सटेक सम्मेलन में 'नशे की तस्करी से मुकाबला' पर बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड ड्रग रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 15-64 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 4.5 फीसदी लोग नशे का इस्तेमाल करते हैं। दुनिया भर में 27 करोड़ लोग नशे का उपयोग करते हैं। यह चिंता की बात है कि यह आंकड़ा बढ़ रहा है।

उन्‍होंने कहा पिछले पांच वर्षों में भारत में एक लाख 89 हजार से अधिक नशीले पदार्थों के मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें दो लाख 31 हजार 481 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें ड्रग तस्करी में शामिल 1,503 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

क्या है BIMSTEC

बिम्सटेक, जिसका पूरा नाम बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) है, बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती या समीपी देशों का एक अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है। बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी के आसपास स्थित सात देश शामिल है। जिसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+