Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जब तक मोदी को सत्ता से हटा ना दूं, मरूंगा नहीं', खड़गे के बयान पर अब शाह बोले- 'आप 2047 तक जिंदा रहें और...'

Mallikarjun Kharge Amit Shah: 'जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं सत्ता से हटा नहीं देता, तब तक मैं जिंदा रहूंगा, उससे पहले दम नहीं लूंगा...', ये बयान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में रविवार को एक चुनावी रैली के दौरान दिया। इस बयान को देने से पहले 83 वर्षीय नेता खड़गे मंच पर ही बीमार पड़ गए थे। उसके बाद उन्होंने उठकर सीधा पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

अब खड़गे का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बयान पर पलटवार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स (ट्वीट) पर कहा कि खड़गे के बयान से पता चलता है कि उनके मन में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कितनी ज्यादा नफरत है। उन्होंने कहा कि खड़गे ने अपने नेताओं और अपनी पार्टी से भी ज्यादा घटिया और शर्मनाक बयान दिया है।

Mallikarjun Kharge Amit Shah

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: खड़गे की तबीयत में सुधार, कठुआ में पूरा किया भाषण, कहा- BJP को केंद्र से हटाकर रहेंगे

अमित शाह ने कहा- आप 2047 तक जिंदा रहिए और विकसित भारत होते हुए देखिए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया,

"कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने अपने भाषण में खुद, अपने नेताओं और अपनी पार्टी से भी ज्यादा घटिया और शर्मनाक बात कही। उन्होंने अपनी कटुता का परिचय देते हुए बेवजह पीएम नरेंद्र मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में घसीटा और कहा कि वे पीएम मोदी को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे। इससे पता चलता है कि कांग्रेस के लोगों में पीएम मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है, कि वे हर समय उनके बारे में सोचते रहते हैं। जहां तक खड़गे जी के स्वास्थ्य की बात है, तो मोदी जी प्रार्थना करते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वे लंबे समय तक स्वस्थ रहें। वे कई सालों तक जीवित रहें और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण होते देखें।"

असल में मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक चुनावी रैली में भाषण देते समय बीमार पड़ गए थे। जिसके बाद उन्होंने कहा कि, वह तभी दम लेंगे जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव हार जाएंगे और सत्ता से बाहर हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Muda Scam: कांग्रेस सीएम सिद्धारमैया के साथ खड़ी थी, खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी- खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर?

अमित शाह के बयान पर एक यूजर ने कहा, ''सही कहा मोटा भाई, कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी जी के बारे में यह बयान देकर अपनी हताशा और डर दिखाया है। कोई भी उस व्यक्ति को नहीं हटा सकता, जो अपने दम पर इस स्तर तक पहुंचा है और हर स्तर पर अपनी सेवा और काम से खुद को साबित किया है।''

एक यूजर ने कहा, ''खड़गे असल में गलत थे और उन्होंने हमारे नेता (मोदी) का अनादर किया। उनके व्यवहार के प्रति आपकी प्रतिक्रिया हमें अपने वरिष्ठों का सम्मान करना सिखाती है, भले ही वे गलत हों, लेकिन एक समय ऐसा भी आता है जब हमें अपने लिए खड़े होना पड़ता है।''

एक अन्य यूजर ने कहा, ''वह (खड़गे) भारत के जो बाइडेन बन रहे हैं, लेकिन बिना किसी शक्ति के। खड़गे कांग्रेस के एकमात्र नेता हैं, जो मुझे गुस्सा नहीं दिलाते, लेकिन मुझे उनके लिए दुख होता है। कांग्रेसी जोंक हैं, जो अपने एजेंडे के साथ एक कमजोर बूढ़े आदमी को प्रताड़ित कर रहे हैं।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''बिल्कुल सही! यह बहुत दुखद है कि उनका पूरा अस्तित्व मोदी जी पर आधारित है! अब वे इतने हताश, द्वेषपूर्ण और दयनीय हो गए हैं कि वे अपने खराब स्वास्थ्य को भी मोदी जी से जोड़ रहे हैं! तो क्या यह खड़गे अपने खराब स्वास्थ्य का सस्ता राजनीतिकरण और भुनाना है?''

ये भी पढ़ें- Mallikarjun Kharge: 'झूठों के सरदार पीएम मोदी', कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बोला- देश को चला रहे हैं सिर्फ दो लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+