अमित शाह बोले- दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत, महंगाई पर कही ये बात

नई दिल्ली, 13 जुलाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने ये बातें मंगलवार को नई दिल्ली में खान और खनिजों पर आयोजित छठें राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे।

Amit Shah

शाह ने कहा "आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। 8.2 प्रतिशत की विकास दर के साथ साल 2022 में हम की दुनिया सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बन गए हैं।"

केंद्रीय मंत्री ने संबोधन के दौरान भारत की विकास दर की इसी दौरान दूसरी अर्थव्यवस्थाओं से भी तुलना की और कहा कि इस समय अमेरिका की विकास दर 3.7 प्रतिशत, जर्मनी में 2.1 प्रतिशत, चीन की 4.4 प्रतिशत और ब्राजील की 8 प्रतिशत रही।

राहुल गांधी को जीएसटी पर जवाब
इस दौरान शाह ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जीएसटी की आलोचना का भी जवाब दिया और कहा कि हमारा जीएसटी कलेक्शन 1.62 लाख करोड़ को पार कर गया है।

हंगाई पर किया नियंत्रण- शाह
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने मंहगाई पर भी चर्चा की। शाह ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में हमने 'महंगाई पर नियंत्रण' किया है।

उन्होंने कहा "भारत भी मंदी औऱ महंगाई का सामना कर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों के चलते दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा भारत सुरक्षित है।"

शाह ने कहा पूरी दुनिया में महंगाई है लेकिन हमने दुनिया के मुकाबले महंगाई पर नियंत्रण किया है। हम श्रीलंका, पाकिस्तान और अपने पड़ोसी देशों यहां तक कि अमेरिका की स्थिति देख रहे हैं।

खनन क्षेत्र में सुधारों का किया जिक्र
शाह ने कहा, सरकार ने खनन क्षेत्र में नीतिगत सुधार लाने के लिए कई उपाय किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप देश में खनिजों का उत्पादन अधिक हुआ है। उन्होंने खानों और खनिजों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार खदानों की नीलामी में पारदर्शिता लाई है जिससे भ्रष्टाचार खत्म हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+