कर्नाटक के मराठी बहुल्य बेलगामी में शाह बोले- कांग्रेस ने सावरकर का अपमान किया, BJP ने मराठों का विकास किया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बेलगामी में कांग्रेस पर बजरंगबली और सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा भाजपा ही ने अयोध्या में राममंदिर बनवा कर रामभक्तों के सपने को पूरा किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने के लिए पीएम मोदी समेत उनकी कैबिनेट के कई मंत्री कर्नाटक में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी ने जहां शनिवार को राजधानी बेंगलुरू में रोड शो किया वहीं गृह मंत्री कर्नाटक महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित बेलगामी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे।
बेलगामी जो मराठी बहुल्य क्षेत्र है जिसको लेकर महाराष्ट्र लगातार अपने क्षेत्र में शामिल करने में जुटा हुआ है, उसी बेलगामी में शाह ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
कर्नाटक के बेलगावी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा भाजपा ने यहां किसानों के लिए काम किया है। हमने किसानों को कई फायदे दिए हैं। इसके साथ ही उन्होने कहा कांग्रेस ने सावरकर का अपमान किया, लेकिन बीजेपी ने मराठों का विकास किया और उनका सम्मान किया। शाह ने कहा पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर भगवान राम भक्तों के सपनों को पूरा किया।
गृह मंत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी ने भगवान बजरंगबली का अपमान किया। उन्होनें कहा राहुल गांधी के वादों पर किसी को भरोसा नहीं है। वे त्रिपुरा, असम और नागालैंड जैसे राज्यों में हार गए। यह भाजपा ही है जिसने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया और जनता को राशन दिया, पानी की सुविधा और स्वास्थ्य सुविधा दी। डबल इंजन की सरकार ने जनता की भलाई के लिए काम किया है।
अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण हटा दिया था, और लिंगायतों और एससी, एसटी के आरक्षण में वृद्धि की थी। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि अगर वे सत्ता में आए तो मुसलमानों के लिए 6% आरक्षण वापस लाएंगे। इससे लिंगायतों और अनुसूचित जाति के आरक्षण में कमी आएगी, अगर कर्नाटक ऐसा नहीं चाहता है तो उन्हें भाजपा सरकार को वोट देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications