दिल्ली: अगले 6 दिनों में तीन गुना बढ़ जाएगी COVID-19 टेस्टिंग की रफ्तार- अमित शाह

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि अगले छह दिनों में जल्द ही COVID-19 की टेस्टिंग तीन गुना बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग, एम्स और दिल्ली के तीनों म्युनिसिपल कारपोरेशन के डॉक्टरों की एक संयुक्त टीम राजधानी के सभी कोरोना अस्पतालों में जाकर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं व कोरोना से लड़ने की तैयारियों का निरीक्षण कर एक रिपोर्ट तैयार करेगी।

Recommended Video

    Coronavirus: Amit Shah- Arvind Kejriwal की बैठक में Delhi के हालात हुआ मंथन | वनइंडिया हिंदी
    Amit Shah said COVID-19 testing speed will be increased up to three times in next 6 days in Delhi

    गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों पर आज (रविवार) केंद्रीय गृह मंत्री ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक सहित कई बड़ी अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान दिल्ली की अस्पतालों में बेड की कमी और कोरोना टेस्टिंग पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कोविड-19 की टेस्टिंग को अगले दो दिनों में दोगुना और छह दिनों बाद तीन गुना कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियंत्रण क्षेत्र के हर मतदान केंद्र पर भी कुछ दिनों के बाद परीक्षण सुविधा भी शुरू होगी।

    बेड की कमी दूर करेंगे 500 कोविड रेलवे कोच
    साथ ही दिल्ली में बेड की कमी को दूर करने के लिए सुविधाओं से लैस हाईटेक रेलवे कोच उपलब्ध करवाए जाएंगे। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक केंद्र सरकार दिल्ली को 500 रेलवे कोच उपलब्ध करवाएगी। इसमें कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सारी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में काफी हद तक बेड की कमी दूर हो जाएगी। कोरोना के हालात को देखते हुए रेलवे ने पहले ही अपने कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया था। इसके साथ ही इन कोच का कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर के तौर पर ट्रायल भी किया जा चुका है। रेलवे के मुताबिक इसमें इलाज से संबंधित सारी सुविधाएं दी गई हैं।

    यह भी पढ़ें: Coronavirus: दिल्ली में बेड की कमी होगी दूर, केंद्र सरकार उपलब्ध करवाएगी 500 कोविड रेलवे कोच

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+