Coronavirus: दिल्ली में बेड की कमी होगी दूर, केंद्र सरकार उपलब्ध करवाएगी 500 कोविड रेलवे कोच
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर राजधानी दिल्ली में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जिस वजह से रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान राज्यपाल अनिल बैजल भी वहां मौजूद रहे। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने कई अहम फैसले लिए हैं। जिसके तहत दिल्ली में जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही बेड की कमी को दूर करने के लिए सुविधाओं से लैस हाईटेक रेलवे कोच उपलब्ध करवाए जाएंगे।
Recommended Video

गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक केंद्र सरकार दिल्ली को 500 रेलवे कोच उपलब्ध करवाएगी। इसमें कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सारी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में काफी हद तक बेड की कमी दूर हो जाएगी। कोरोना के हालात को देखते हुए रेलवे ने पहले ही अपने कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया था। इसके साथ ही इन कोच का कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर के तौर पर ट्रायल भी किया जा चुका है। रेलवे के मुताबिक इसमें इलाज से संबंधित सारी सुविधाएं दी गई हैं।
इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद थे। उन्होंने भी राजधानी के हालात की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही ज्यादा टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि बैठक में केंद्र और दिल्ली सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। हम सब कोरोना से मिलकर लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications