मध्य प्रदेश: सुरक्षा कारणों की वजह से अमित शाह का रोड शो रद्द
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में आज होने वाली भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली को रद्द कर दिया गया है। अमित शाह आज मध्य प्रदेश के भोपाल में एक रोड शो करने वाले थे, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से उनके रोड शो को रद्द कर दिया गया है। यह रोड शो आज शाम 5 बजे भोपाल में होने वाला था, जहां से भाजपा की उम्मीदवार फातिमा रसूल सिद्दीकी मैदान में हैं।

भोपाल में होना था रोड शो
अमित शाह माता मंदिर भवानी चौक से सोमवारा, लखरपुर, सावरकर चौक, पीपल चौक, सराफा चौक, सुभाष चौक, लोहा बाजार, जुमारात्री, छोटे भैया कॉर्नर, हनुमान गंज, मंगलवारा, चव्हाण चौक तक यह रोड शो करने वाले थे जोकि भारत टाकीज चौराहे पर खत्म होता। लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से उनके रोड शो को रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईबी की रिपोर्ट के आधार पर इस रोड को रद्द किया गया है।
कांग्रेस पर बोला था हमला
आपको बता दें कि रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चार शहरों में रोड शो किया और रैलियों को संबोधित किया था। शाह ने सतना, रीवा, सिधी, उमरिया में रैली और रोड शो किया था। इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस झूठे वायदों का एटीएम है, जिसका ना तो कोई नेता है और ना कोई विचारधारा है। आपको बता दें कि 28 नवंबर को मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है।
कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार नही
शाह ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नही किए जाने पर भी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अभी तक अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकी है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। यहां चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। Digvijay
इसे भी पढ़ें- RBI बोर्ड की बैठक से पहले बोले राहुल गांधी, पीएम को उनकी जगह दिखाएं उर्जित पटेल












Click it and Unblock the Notifications