Amit Shah Rally: साउथ 24 परगना की रैली में ममता सरकार पर गृहमंत्री का हल्ला बोल, 'बंगाल में परिवर्तन होगा'

Amit Shah Rally: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। गृहमंत्री ने कहा कि टीएमसी के शासनकाल में बंगाल भ्रष्टाचार के गर्त में चला गया है। आज स्थिति यह है कि प्रदेश के शिक्षकों को समय पर वेतन तक नहीं मिल रहा। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि बंगाल में कमल खिलाना पड़ेगा। उन्होंने चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत से बीजेपी सरकार बनने का दावा किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में शिक्षक भर्ती घोटाला, एसएससी घोटाला, नगर निगम भर्ती घोटाला, मनरेगा और पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार हुआ है। अमित शाह ने चुनावी रैली में प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार के मामलों का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षकों के वेतन से 26 हजार करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है।

Amit Shah Rally

Amit Shah Rally: शाह बोले, 'पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार का राज चल रहा है'

गृहमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरे देश ने देखा कि किस तरह से बंगाल सरकार में एक सहयोगी के घर से 20 करोड़ रुपये बरामद हुए। उन्होंने टीएमसी के हालिया राज्यसभा उम्मीदवारों के ऐलान पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने में जिन लोगों ने साथ दिया, उन्हें इनाम मिल रहा है। इन मामलों के जिम्मेदार अधिकारियों को राज्यसभा भेजा जा रहा है। दरअसल शाह इशारों में राज्य के पूर्व डीजीपी को राज्यसभा भेजने पर निशाना साध रहे थे।

Bengal Chunav में बीजेपी ने बनाया राष्ट्रवाद को बड़ा मुद्दा

अमित शाह ने आगामी बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि नए साल के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने सीएए का विरोध कर बांग्लादेशी शरणार्थियों को नागरिकता देने से रोका है। एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि बंगाल चुनाव में टीएमसी सरकार पर हमले के साथ ही बीजेपी राष्ट्रवाद, घुसपैठ और सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली है।

शाह ने हिंदू शरणार्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार उनके साथ खड़ी है और किसी भी हिंदू शरणार्थी की नागरिकता नहीं जाएगी। उनके बयान से बंगाल की राजनीति में सियासी तापमान और बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+