वैक्सीन की मंजूरी के बाद गृहमंत्री ने भारतीय वैज्ञानिकों को किया सलाम, कहा- गेम चेंजर साबित होगा ये कदम

Amit Shah on Corona Vaccine: भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है, जहां दो कोरोना वायरस की वैक्सीन को DCGI ने अप्रुवल दे दिया। खास बात ये है कि इसमें एक वैक्सीन पूरी तरह से भारत में विकसित और निर्मित है। इस फैसले के बाद अब देशभर में कोरोना का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। वैक्सीन को अनुमति मिलने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस पर खुशी जताई। साथ ही भारत के वैज्ञानिकों को इस कामयाबी के लिए धन्यवाद दिया।

Recommended Video

    Coronavirus Vaccine: PM Modi और Amit Shah ने देश के वैज्ञानिकों को किया सलाम | वनइंडिया हिंदी
    amit

    गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को ट्वीट कर लिखा कि भारत के लिए ये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। मैं भारत को गौरवान्वित करने के लिए हमारे प्रतिभाशाली और मेहनती वैज्ञानिकों को सलाम करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि कोविड मुक्त भारत की दिशा में इस सराहनीय पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई। उनका दूरदर्शी नेतृत्व बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।

    शाह के मुताबिक मेक इन इंडिया टीकों की मंजूरी आत्मनिर्भर भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगा। हम अपने वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और उन सभी कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने मुश्किल वक्त के दौरान मानवता की सेवा की। मानव जाति के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए राष्ट्र हमेशा उनका आभारी रहेगा।

    पीएम मोदी ने कही थी ये बात
    वैक्सीन को मंजूरी मिलते ही पीएम मोदी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जिन दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है, वे दोनों मेड इन इंडिया हैं। यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमारे वैज्ञानिक समुदाय की इच्छाशक्ति को दर्शाता है। वह आत्मनिर्भर भारत, जिसका आधार है- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। उन्होंने आगे कहा कि विपरीत परिस्थितियों में असाधारण सेवा भाव के लिए हम डॉक्टरों, मेडिकल प्रोफेशनल्स, वैज्ञानिकों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और सभी कोरोना वॉरियर्स के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। देशवासियों का जीवन बचाने के लिए हम सदा उनके आभारी रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+