No-confidence motion: संसद में बोले अमित शाह- पीएम ने बिना छुट्टी लिए किया काम, जनता को उन पर विश्वास

लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान सरकार की ओर से गृहमंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने साफतौर पर कहा कि विपक्ष के इस अविश्वास प्रस्ताव का उद्देश्य भ्रम फैलाना है। देश की जनता का विश्वास पीएम मोदी और सरकार पर बरकरार है। ये अविश्वास प्रस्ताव देश में विपक्ष का असली चरित्र दिखाएगा।

शाह ने कहा कि आजादी के बाद पीएम मोदी की सरकार ही ऐसी है, जिसने सबसे ज्यादा लोगों का भरोसा जीता। पीएम मोदी जनता के बीच सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पीएम मोदी देश की जनता के लिए अथक प्रयास करते हैं। वो बिना एक भी छुट्टी लिए 24 घंटे में से लगातार 17 घंटे काम करते हैं। लोग उन पर भरोसा करते हैं।

Amit Shah

वहीं विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कुछ ऐतिहासिक फैसले लिए और वंशवाद के साथ भ्रष्टाचार को खत्म किया। यूपीए का चरित्र सत्ता की रक्षा करना है, लेकिन एनडीए सिद्धांत की रक्षा के लिए लड़ता है।

सरकार के कार्यों पर शाह ने कहा कि यूपीए वाले कहते रहते हैं कि वे किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। हम सिर्फ कर्ज माफ करने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाने में विश्वास रखते हैं, जहां किसी को कर्ज लेना ही ना पड़े। हमने किसानों को जो दिया है वो मुफ्त नहीं है, बल्कि हमने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है।

उन्होंने आगे कहा कि ये समझना होगा कि वे (UPA) जनधन योजना का विरोध क्यों कर रहे थे? पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि जब केंद्र से 1 रुपया भेजा जाता है, तो लाभार्थी तक केवल 15 पैसे ही पहुंचते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि वो 85 पैसे कहां जाता था? वो इन्हीं (कांग्रेस) के पास जाता था। आज वो ही लोग इस योजना को विरोध कर रहे, जो 85 पैसे नहीं पा रहे।

राहुल पर कसा तंज
गृहमंत्री ने राहुल गांधी पर भी बिना नाम लिए तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस सदन में एक ऐसे नेता हैं, जिन्हें 13 बार लॉन्च किया गया और 13 ही बार विफल रहे। उनका एक लॉन्च मैंने भी देखा जब वे बुंदेलखंड की महिला कलावती से मिलने गए थे। उनसे मिले भी और गरीबी पर बात की। उनकी सरकार उसके बाद भी 6 साल तक थी, लेकिन उन्होंने कलावती के लिए कुछ नहीं किया। पीएम मोदी ने कलावती को घर, बिजली, गैस, शैचालय, अनाज देने का काम किया।

किसानों पर क्या कहा?
शाह ने सदन में कहा कि मैं इस देश के किसानों को बताना चाहता हूं कि अगर कोई सरकार है, जिसने एमएसपी पर सबसे ज्यादा चावल खरीदा है, तो वह नरेंद्र मोदी सरकार है।

किसानों पर क्या कहा?
शाह ने सदन में कहा कि मैं इस देश के किसानों को बताना चाहता हूं कि अगर कोई सरकार है, जिसने एमएसपी पर सबसे ज्यादा चावल खरीदा है, तो वह नरेंद्र मोदी सरकार है।

पीएफआई पर कही ये बात
गृहमंत्री ने कहा कि हमने देश में पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया और देश में 90 से अधिक स्थानों पर छापे मारे। 26/11 में शामिल तहव्वुर हुसैन राणा को भी जल्द ही भारत में न्यायपालिका का सामना करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+