अमित शाह-ठाकरे के बीच मुलाकात के बाद भाजपा का बड़ा बयान, बदलेगा 2019 का गणित!

Recommended Video

    Amit Shah और Uddhav Thackeray के बीच Locked Room में 4 घंटे तक चली Secret Meeting | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच बुधवार को हुई बैठक के बाद भाजपा ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया है। भाजपा ने कहा कि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच इस तरह की बैठकें आने वाले महीनों में और होंगी। उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने के बाद अमित शाह ने भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात की और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के सामने क्या बड़ी चुनौतियां हैं और पार्टी की आगामी चुनाव में क्या रणनीति होनी चाहिए, इसपर बातचीत की।

    दोनों दलों के बीच बढ़ी थी तकरार

    दोनों दलों के बीच बढ़ी थी तकरार

    भाजपा के शीर्ष सूत्रों के अनुसार भाजपा और शिवसेना के बीच आने वाले महीनों में इस तरह की दो-तीन और बैठके हो सकती है, शाह और ठाकरे के बीच की मुलाकात अच्छी शुरुआत है। इस बैठक के जरिए दोनों दलों के बीच जो तकरार आई थी उसे काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। गौर करने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र के पालघर लोकसभा उपचुनाव के दौरान दोनों दलों के बीच काफी तल्खी देखने को मिली थी, जिसके बाद शाह और ठाकरे के बीच की यह बैठक काफी अहम है।

    कई मुद्दों पर चर्चा

    कई मुद्दों पर चर्चा

    शाह और ठाकरे के बीच मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद थे। इस बैठक के दौरान दोनों दलों के बीच गठबंधन में तकरार, प्रशासनिक मसलों पर अनबन सहित रतमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। पार्टी के सूत्र का कहना है कि भाजपा ने यह कदम आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जिससे कि दोनों दलों के बीच चुनाव के दौरान बेहतर समन्वय रहे और गठबंधन में दरार नहीं आए।

    दो घंटे चली बातचीत

    दो घंटे चली बातचीत

    सूत्रों के मुताबिक शाह ने ठाकरे से मुलाकात के दौरान कहा कि भाजपा दोनों दलों के बीच के मनमुटाव को दूर करने के लिए तैयार है और वह चाहती है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन हो। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि शिवसेना उनके लिए काफी अहम सहयोगी दल है। भाजपा के एक शीर्ष नेता ने बताया भाजपा पहली मुलाकात में किसी बड़े नतीजे की अपेक्षा नहीं कर रही थी, लेकिन इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि शिवसेना के नेताओं ने तकरीबन दो घंटे तक मुलाकात की है।

    रातो रात नहीं लिए जाते फैसले

    रातो रात नहीं लिए जाते फैसले

    भाजपा के एक शीर्ष नेता ने बताया कि राजनीति में रातोरात फैसले नहीं लिए जाते हैं, इसके लिए दोनों दल आपस में बात करते हैं और आपसी सहमति के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जाता है। भाजपा नेता ने कहा कि ठाकरे ने फड़नवीस का स्वागत किया और बैठक खत्म होने पर उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे भाजपा नेताओं को घर से बाहर छोड़ने तक आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+