लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह ओमप्रकाश राजभर से आज करेंगे मुलाकात, गठबंधन पर होगा फैसला

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने महाराष्ट्र, बिहार और तमिलनाडु में गठबंधन का ऐलान कर दिया। देश की सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में भाजपा को जहां एक तरफ एसपी-बीसएपी-रालोद के महागठबंधन से कड़ी चुनौती मिल रही है, वहीं कांग्रेस भी सूबे में पूरी ताकत के साथ उतरने के मूड में है। प्रियंका गाधी वाड्रा की सक्रिय राजनीति में एंट्री इस पर मुहर लगाती है। भाजपा भी यूपी में छोटे दलों के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए तेजी से काम कर रही है। साल 2014 में भाजपा ने सहयोगियों के साथ मिलकर 80 में से 73 सीट जीती थी।

अमित शाह राजभर से करेंगे मुलाकात

अमित शाह राजभर से करेंगे मुलाकात

अमित शाह आज दिल्ली में गठबंधन को लेकर सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में गठबंधन को अंतिम रूप देने पर विचार किया जाएगा। पार्टी के अंदरुनी लोगों ने बताया कि शाह अपना दल के नेताओ के साथ आने वाले समय में मुलाकात कर सकते हैं। दोनों ही सहयोगियों ने हाल के दिन में भाजपा की आलोचना की थी।

राजभर ने दी थी गठबंधन छोड़ने की धमकी

राजभर ने दी थी गठबंधन छोड़ने की धमकी

पिछले दो सालों में कई मौकों पर वो योगी सरकार की आलोचना कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने नवगठित यूपी राज्य पिछड़ा आयोग में उनकी सिफारिशों को शामिल नहीं किए जाने के बाद मंत्री पद छोड़ने की धमकी दी थी। उन्होंने 24 फरवरी तक लोकसभा सीटों को लेकर समझौता ना होने पर गठबंधन छोड़ने की धमकी भी दी थी। हालांकि, सूत्रों ने कहा, राजभर ने 19 फरवरी को दिल्ली में शाह के साथ एक बैठक के बाद एनडीए के साथ रहने का फैसला किया है।उनसे वादा किया गया है कि पिछड़ा आयोग में उनके कुछ लोगों को शामिल किया जाएगा और साथ ऑफिस के लिए लखनऊ में सरकारी बंगला दिया जाएगा।

2017 में एनडीए में शामिल हुई थी राजभर की पार्टी

2017 में एनडीए में शामिल हुई थी राजभर की पार्टी

सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपने दम पर साल 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और उसे एक भी सीट नहीं मिली थी। साल 2017 में राजभर की पार्टी एनडीए में शामिल हुई थी। उसने विधानसभा चुनाव में 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं अपना दल एनडीए की साल 2014 से ही सहयोगी पार्टी है। अपना दल ने हाल ही भाजपा से उसे नजरअंदाज करने की शिकायत की थी। पार्टी के अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि यूपी सरकार पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। हमने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने कई बार ये बात उठाई है। अपना दल के यूपी में 2 सांसद और 9 विधायक हैं। वहीं अपना दल की संरक्षक अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में मंत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+