मोदी के करीबी अमित शाह हो सकते हैं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष, बुधवार को होगा ऐलान

शाह वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह का स्थान लेंगे। ऐसा माना जाता है कि पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 में से 71 सीटों पर कब्जा करने वाली भाजपा की इस बड़ी जीत के पीछे शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
तेज कूटनीतिक और कुशल रणनीतिकार माने जाने वाले गुजरात के पूर्व गृह मंत्री शाह मोदी के विश्वासपात्र राजनीतिक सहयोगी और प्रमुख रणनीतिकार हैं। पूर्व में कहा गया था कि वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव शाह वड़ोदरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोड़ देने से खाली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications