ममता बनर्जी के इलाके में होने वाली दुर्गा पुजा का इस बार उद्घाटन कर सकते हैं अमित शाह

नई दिल्ली। देश के गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इलाके में इस वर्ष होने वाले दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने के लिए पहुंच सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी पिछले 73 वर्षों से यहां दुर्गा पूजा का आयोजना करा रही है। पिछले कुछ वर्षों में इस पूजा का उद्घाटन ममता बनर्जी करती आ रही थीं, लेकिन इस बार इसका उद्घाटन अमित शाह कर सकते हैं। जिस तरह से लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की उसके बाद प्रदेश के राजनीतिक माहौल में काफी परिवर्तन आ गया है। यहां भाजपा ने 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की है जो टीएमसी से महज चार सीट कम है।

amit shah

प्रदेश भाजपा सचिव सयंतन बासु अब संघश्री दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष हैं, इससे पहले ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी इस कमेटी के अध्यक्ष थे। कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि इसका राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सयंतन बासु हमारे अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा है कि वह अमित शाह से बात करेंगे और इस बार होने वाली दुर्गा पूजा के उद्घाटन की तारीफ फिक्स करेंगे। दरअसल पूजा समिति ने अपील की थी कि अमित शाह को इस बार दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा सबसे बड़ा उत्सव है। दुर्गा पूजा का अक्सर राजनीति के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। राजनीतिक दल लोगों तक पहुंचने के लिए भी दुर्गा पूजा का इस्तेमाल करते हैं। गौर करने वाली बात है कि पिछले वर्ष भाजपा ने 3000 से अधिक स्टॉल दुर्गा पूजा कार्यक्रम स्थल के बाहर लगाए थे। जहां पर भाजपा की विचारधारा की जानकारी देने वाली पुस्तक का वितरण किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+