'झूठ का सहारा लेकर चिल्लाने वालों को पता चला कि सच किसके साथ है', शाह ने ठाकरे पर किया तंज

Bow and Arrow symbol: चुनाव आयोग द्वारा एकनाथ शिंदे के धड़े को शिवसेना का नाम और पार्टी का चुनाव चिन्ह 'तीर-धनुष' आवंटित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है।

Amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह ने चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े को असली शिवसेना घोषित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अमित शाह ने कहा कि विपरीत विचारधारा वाले लोगों के तलवे चाटने वालों को अब पता चल गया है कि सच्चाई किस तरफ है। शनिवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना उनपर तंज कसा। सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में अमित शाह ने कहा कि, "कल, सत्यमेव जयते शब्द की विशेषता का पता चला।''

'झूठ का सहारा लेकर चिल्लाने वालों को....'

'झूठ का सहारा लेकर चिल्लाने वालों को....'

चुनाव आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को सीएम शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को 'शिवसेना' नाम और धनुष और तीर का अपना चुनाव चिन्ह आवंटित किया। इस प्रक्रिया में उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा, जिनके पिता बाल ठाकरे ने 1966 में संगठन की स्थापना की थी।

उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर अमित शाह ने कहा, 'झूठ का सहारा लेकर चिल्लाने वालों को आज पता चल गया है कि सच्चाई किसके पक्ष में है।'

शाह ने कहा- मुख्यमंत्री पद साझा करने पर 2019 में नहीं हुई थी कोई बात

शाह ने कहा- मुख्यमंत्री पद साझा करने पर 2019 में नहीं हुई थी कोई बात

अमित शाह ने कहा, ''मैं एक बार फिर से बता देना चाहता हूं कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 'शिवसेना' के साथ मुख्यमंत्री पद साझा करने पर कोई सहमति नहीं थी।''

बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया था। शिवसेना ने उस वक्त दावा किया था कि बीजेपी ने उसके साथ सीएम का पद साझा करने का वादा किया था।

'UPA सरकार में हर मंत्री खुद को PM समझता था...'

'UPA सरकार में हर मंत्री खुद को PM समझता था...'

अमित शाह ने कहा, ''यूपीए सरकार एक ऐसी सरकार थी जहां हर मंत्री अपने आप को पीएम समझता था और पीएम को कोई पीएम नहीं मानता था। प्रधानमंत्री विदेश जाते थे, लिखित भाषण पढ़ते थे - सिंगापुर में थाईलैंड का भाषण, सिंगापुर का भाषण थाईलैंड में...यह सच में हुआ था।''

अमित शाह ने कहा, "मैंने जीवन में बहुत सारे शासक, नेता और राजा देखे हैं। लेकिन मैंने मोदी जी जैसा महान कभी नहीं देखा। वह एक सच्चे नेता हैं, एक ऐसे नेता हैं, जो सरकार के धन का एक अंश भी 'खपत' नहीं करते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+