'ओवैसी के साथ मिलकर तोड़ा तेलंगाना मुक्ति आंदोलन का सपना', अमित शाह का KCR पर बड़ा हमला
तेलंगाना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीआरएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीआरएस सरकार ने यहां की जनता के सपनों को तोड़ने का काम किया है।
तेलंगाना के खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम केसीआर और बीआरएस पर तीखा हमला बोला। बीआरएस के ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के साथ गठबंधन पर भी शाह ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ओवैसी के साथ गठबंधन कर बीआरएस ने तेलंगाना के युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है। शाह ने कहा कि बीआर पिछले नौ साल से यही करती रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने एआईएमआईएम को 'रजाकारों' के रूप में संबोधित किया और कहा कि मैं केसीआर को बताना चाहता हूं कि तेलंगाना के युवाओं ने राज्य की मुक्ति के लिए अपनी जान दी है, न कि रजाकारों के साथ बैठने के लिए। उन्होंने कहा, "हैदराबाद के भारतीय राज्य में एकीकरण के समय रजाकार हैदराबाद निजाम का अर्धसैनिक स्वयंसेवी बल थे। ऐसा माना जाता है कि एआईएमआईएम की जड़ें इसी अर्धसैनिक बल में हैं, जिसने हैदराबाद की मुक्ति का विरोध किया था।"

अमित शाह ने कहा, "केसीआर सोचते हैं कि अगर वे भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करेंगे, तो भाजपा विद्रोह नहीं करेगी। उन्होंने हमारे नेताओं को तब गिरफ्तार किया जब हमभ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे थे। उन्होंने बंदी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया, एलेटा राजेंदर को विधानसभा से बाहर निकाल दिया...।"
शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 4G पार्टी है जिसका मतलब है चार पीढ़ी की पार्टी (जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी), BRS 2G पार्टी है जिसका मतलब है दो पीढ़ी की पार्टी (KCR और बाद में KTR) और औवेसी की पार्टी 3G पार्टी है 3 पीढ़ीयों से चल रही है। लेकिन इस बार न तो 2G आएगी, ना 3G, ना ही 4G, अब कमल की बारी है।
उन्होंने बीआर पर हमला बोलते हुए कहा, "आप (KCR) केटीआर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, लेकिन इस बार न तो KCR और न ही KTR मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बार मुख्यमंत्री बनेगा तो भाजपा का बनेगा। KCR की पार्टी का चुनाव चिन्ह कार है। वह कार (BRS पार्टी का चुनाव चिन्ह) भद्राचलम तक जाती है लेकिन वह राम मंदिर तक नहीं जाती क्योंकि उस कार का स्टीयरिंग ओवेसी(असदुद्दीन ओवेसी) के हाथ में है।"












Click it and Unblock the Notifications