'अगर आपका दिल इटली का है, तो आप कभी नहीं...', अमित शाह ने परोक्ष रूप से गांधी परिवार पर साधा निशाना
Amit Shah on Gandhi Family: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने परोक्ष रूप से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग कहते थे कि हमें उन्हें समझना चाहिए। मैं उनसे कहता हूं कि अगर आप अपना दिल खुला रखें, और अगर आपका दिल भारतीय है, तो आप समझ जाएंगे। लेकिन अगर आपका दिमाग इटली का है, तो आप कभी नहीं समझ पाएंगे।
लोकसभा में तीन नए आपराधिक कानून विधेयकों पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा कि पहली बार मोदी जी के नेतृत्व में हमारे संविधान की भावना के अनुसार कानून बनने जा रहे हैं। मुझे 150 साल बाद इन तीन कानूनों को बदलने पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित तीन आपराधिक कानून विधेयक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव लाएंगे। भारतीय न्याय संहिता विधेयक 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 पहली बार मानसून सत्र के दौरान संसद में पेश किए गए थे।
यह भी पढ़ें- राजद्रोह कानून किया गया खत्म, अमित शाह बोले- सरकार की आलोचना करने पर नहीं होगी जेल












Click it and Unblock the Notifications