लॉकडाउन पर सोनिया ने उठाए सवाल, शाह बोले-कोरोना पर तुच्छ राजनीति कर रहा है विपक्ष

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने बैठक कर लॉकडाउन पर सवाल खड़े किए थे। सोनिया गांधी के इस बयान पर कई बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने पलटवार किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, विपक्षी पार्टी कोरोना वायरस के मुद्दे पर 'तुच्छ राजनीति' कर रही है। वहीं बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने कहा कि, कठिन समय में कांग्रेस को एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के रूप में काम करना चाहिए।

Recommended Video

    Lockdown पर Sonia Gandhi ने उठाए सवाल, Amit Shah - JP Nadda का पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    सोनिया गांधी के बयान पर शाह ने किया पलटवार

    सोनिया गांधी के बयान पर शाह ने किया पलटवार

    सोनिया गांधी के बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रयासों की घरेलू और वैश्विक स्तर पर प्रशंसा हो रही है। 130 करोड़ भारतीय कोविड-19 को परास्त करने में एकजुट हैं।' उन्होंने कहा, 'इसके बावजूद, कांग्रेस तुच्छ राजनीति कर रही है। वक्त की जरूरत है कि कांग्रेस पार्टी देशहित में सोचें और लोगों को गुमराह करना बंद करें। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर देशव्यापी लॉकडाउन को बिना योजना बनाए लागू करने का आरोप लगाया था। सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार इस फैसले लाखों लोगों को परेशानी हुई है।

    सोनिया गांधी की ओर से दिया गया बयान संवेदनहीन

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी के बयान पर कहा कि, सम्पूर्ण विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी के नेतृत्व वाली भारत सरकार के प्रयासों की सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री सभी राज्य सरकारों को साथ लेकर टीम इंडिया के रूप में इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। कठिन समय में कांग्रेस को एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के रूप में काम करना चाहिए। नड्डा ने कहा, 'जब सम्पूर्ण देश एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहा है, उस समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से दिया गया बयान संवेदनहीन और अशोभनीय है।

    सोनिया गांधी ने लॉकडाउन पर सवाल उठाया

    केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम सभी को एक दिशा में काम करना चाहिए और मिलकर इस महामारी का मुकाबला करना चाहिए। कोरोना वायरस को परास्त करने के बाद राजनीति करने के और भी मौके आएंगे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ ‘एकजुट संकल्प' का प्रदर्शन कर रहा है और ऐसे समय में यह स्तब्ध करने वाला है कि सोनिया गांधी ने लॉकडाउन पर सवाल उठाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+