हिमाचल में अमित शाह, चुनाव में भाजपा के सीएम चेहरे पर क्या कहा?

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की स्थिति का जायजा लेने हिमाचल प्रदेश के पालमपुर पहुंचे। पढ़िए उन्होंने वहां क्या-क्या कहा?

शिमला। हिमाचल में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये पार्टी काडर को सक्रिय करने व भाजपा के मिशन फिफ्टी पलस के लिये रणनिति बनाने की गरज से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर पालमपुर पहुंचे।

भाजपा के सीएम चेहरे पर अपनी बात रखी

भाजपा के सीएम चेहरे पर अपनी बात रखी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हिमाचल चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस पर पार्टी ने अभी तक फैसला नहीं लिया है। यह जरूरी नहीं है कि पार्टी किसी चेहरे पर चुनाव लड़े, हो सकता है कि आने वाला विधानसभा चुनाव सामूहिक तौर पर लड़ा जाए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट कर दिया कि इस पर पार्टी नेतृत्व फैसला लेगा कि चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा या सामूहिक तौर पर।

पहले दिल्ली में हुई चर्चा, अब हिमाचल में

पहले दिल्ली में हुई चर्चा, अब हिमाचल में

शाह बुधवार को ही दिल्ली से यहां दो दिवसीय बैठक में भाग लेने आए। शाह ने कहा कि भाजपा चुनावों के लिए तैयार है, बीते दिनों हिमाचल भाजपा के नेताओं के साथ एक फीडबैक बैठक दिल्ली में की थी, उसमें इस पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी ने प्रदेश में जो तैयारियां की हैं, वह संतोषजनक हैं। यहां चुनावों के नजरिए से सब ठीक चल रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी आने वाला समय भाजपा का ही है। अगली सरकार प्रचंड बहुमत के साथ यहां भाजपा की ही बनेगी।

'मोदी लहर से हिमाचल भी अछूता नहीं है'

'मोदी लहर से हिमाचल भी अछूता नहीं है'

उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को सराह रहे हैं। इससे हिमाचल भी अछूता नहीं रहा है। हाल ही में संपन्न चुनावों में भाजपा को देश की जनता ने अपार समर्थन दिया व यूपी और उत्तराखंड में हमारी सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ बनी। यह दर्शाता है कि यह केंद्र सरकार की सफल योजनाओं को जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। हालांकि कुछ लोग बेतुका विरोध करते रहे हैं। उनका एकमात्र एजेंडा भाजपा का विरोध करना है। लेकिन जनता उन्हें पहले ही जवाब दे चुकी है। अब तक की सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं व कई घोटाले उजागर हुये। लेकिन पिछले तीन वर्षों में हमारे विरोधी भी हम पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाए हैं । जिससे साफ हो गया है कि हमारी सरकार ईमानदारी से काम कर रही है।

हिमाचल प्रदेश को मोदी सरकार ने दिया मांग से ज्यादा

हिमाचल प्रदेश को मोदी सरकार ने दिया मांग से ज्यादा

अमित शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिये हैं, जिससे देश की दशा व दिशा बदली है। केंद्र सरकार के विमुद्रीकरण जैसे ऐतिहासिक और साहसिक कदम की भी देश की जनता ने सराहना की है। अमित शाह ने कहा कि सालों में भारत तेज़ गति से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। जिससे दुनिया भर की नजरें भारत की ओर हैं। मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश की मांग से भी ज्यादा हिमाचल प्रदेश को दिया है । हिमाचल प्रदेश के रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को 7,879 करोड़ से बढ़ाकर 40,625 करोड़ करने का काम केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है । केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को हर दृष्टि से आगे ले जाने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+