Amit Shah Haryana में बोले, मनोहर लाल खट्टर CM कैंडिडेट नहीं थे, मिली थी 15 नेताओं की लिस्ट

Amit Shah Haryana दौरे पर पहुंचे। Faridabad दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने बताया कि पहली बार चुनाव जीतने के बाद खट्टर ने खुद को सीएम कैंडिडेट नहीं माना था। Amit Shah Haryana faridabad PM Modi sent Diwali gifts

Amit Shah Haryana में मनोहर लाल खट्टर की सरकार का प्रदर्शन देखकर खासे संतुष्ट दिखे। उन्होंने फरीदाबाद दौरे पर कहा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा में विकास की बयार बह रही है। फरीदाबाद दौरे पर शाह ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार से मिलने वाली परियोजनाएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि 6629 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट हरियाणा को पीएम मोदी ने उपहार के रूप में दिए हैं।

Amit Shah Haryana

खट्टर ने खुद को छोड़कर 15 CM कैंडिडेट बता दिए !

फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री शाह ने कहा, वे मनोहर लाल खट्टर को शासन के 8 गौरवशाली वर्ष पूरे करने के लिए बधाई देते हैं। शाह ने कहा, जब खट्टर मुख्यमंत्री बने, तो वे भाजपा अध्यक्ष थे। चुनाव बाद खट्टर उनसे मिलने आए थे। बकौल शाह,"मैंने उनसे पूछा कि मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। उन्होंने मुझे अपने अलावा 15 नाम बताए। ऐसा आदमी पिछले 8 सालों से हरियाणा पर शासन कर रहा है और विकास कर रहा है।"

Amit Shah Haryana

खट्टर राज में गुंडागर्दी खत्म, हरियाणा सुरक्षित

अमित शाह ने कहा, 8 साल पहले मौजूद हरियाणा को याद करें। जब एक सरकार आती थी तो भ्रष्टाचार होता था और जब अगली सरकार आती थी तो गुंडागर्दी होती थी। खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की अनुमति नहीं दी और गुंडागर्दी खत्म करके हरियाणा को सुरक्षित बनाया।

Amit Shah Haryana

6629 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन

खट्टर से हले हुड्डा जी की '3डी सरकार' थी। 3डी फिल्में तो आपने देखी होंगी लेकिन पूरे भारत में हुड्डा जी ने ही थ्रीडी सरकार दिखाई। शाह ने आरोप लगाया कि हुड्डा की सरकार में 'दरबारी', 'दामाद' और 'डीलर' थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने विकास केंद्रित भाजपा सरकार का दावा करते हुए कहा, पीएम मोदी ने दिवाली का तोहफा भेजा है। उन्होंने कहा, "लगभग 6629 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भूमि पूजन और उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और खुद मेरे द्वारा किया गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+