कांग्रेस भारत में शरिया लागू करना चाहती है, लेकिन जब तक भाजपा है, इसे लागू नहीं होने देंगे: अमित शाह

Madhya Pradesh Lok Sabha Election: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह जी ने आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के गुना और राजगढ़ में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। शाह ने कांग्रेस पर एक वर्ग विशेष के लिए तुष्टिकरण की नीति का आरोप लगाया।

शाह ने कहा कि यदि जनसंघ और भाजपा की नींव के लिए श्रद्धेय राजमाता ने बलिदान न दिया होता तो वर्तमान की भाजपा की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। हमारे प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया और रोडमल नागर को दिया गया एक-एक वोट पीएम नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा।

amit-shah-gave-statement-in-rajgarh-and-guna-congress-wants-to-implement-sharia-in-india

जनता जब अपने सांसद प्रत्याशी को वोट करती है तो पार्टी से अपने सांसद को आगे बढ़ाने की उम्मीद रखती है, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने तो गुना को एक बना बनाया मंत्री प्रत्याशी के रूप में दे दिया है, इसलिए ये आप की जिम्मेदारी है कि श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचंड बहुतमत से विजयी बनाए। निवर्तमान सांसद केपी यादव ने गुना क्षेत्र की बहुत सेवा की है इसलिए श्री केपी यादव की चिंता पार्टी पर छोड़ दीजिए, श्री केपी यादव के भविष्य और उन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की है।

गुना की जनता को केपी यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोनों नेता मिलेंगे। यह चुनाव देश को तीसरे नंबर का अर्थतंत्र, 3 करोड़ माताओं बहनों को लखपति दीदी, लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाकर उन्हें बिजली से मुक्ति दिलाने और पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ नए घर बनाने का चुनाव है।

amit-shah-gave-statement-in-rajgarh-and-guna-congress-wants-to-implement-sharia-in-india

धारा 370 का मध्य प्रदेश और राजस्थान की जनता से क्या लेना देना

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सवाल करते हैं कि धारा 370 का मध्य प्रदेश और राजस्थान की जनता से क्या लेना देना है? छत्तीसगढ़ के लोग कश्मीर के लिए जान देने को तैयार हैं। कांग्रेस सरकार ने तुष्टीकरण के लिए धारा 370 को बनाए रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को समाप्त करके कश्मीर को सदैव के लिए भारत का अभिन्न अंग बना दिया है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का कहना था कि धारा 370 के हटने से कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन पिछले 5 वर्षों में खून की नदियां छोड़िए, किसी में कंकर मारने की भी हिम्मत नहीं हुई है।

amit-shah-gave-statement-in-rajgarh-and-guna-congress-wants-to-implement-sharia-in-india

पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया है। पूर्व के कांग्रेस शासन में आए दिन पाकिस्तान से आए आतंकी भारत में बम धमाके करते थे और कांग्रेस सरकार चुप चाप बैठी रहती थी। भाजपा सरकार में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पुलवामा और उरी में हलमा करने की गलती की तो 10 दिनों के भीतर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक कर आतंकियों का सफाया कर दिया। कांग्रेस चार पीढ़ियों तक गरीबी हटाने की बात करती रही लेकिन गरीबी नहीं हटा सकी।

80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह 5 किलो नि:शुल्क अनाज- शाह

शाह ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा शासन के 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए। 80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह 5 किलो नि:शुल्क अनाज दिया जा रहा है। 10 वर्षों में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए, 4 करोड़ लोगों को घर बनाकर दिए गए, 3 करोड़ लोगों को घर में बिजली दी, 10 करोड़ माताओं को गैस कनेक्शन दिए गए और 14 करोड़ लोगों को नल से जल देने का कार्य किया गया।

amit-shah-gave-statement-in-rajgarh-and-guna-congress-wants-to-implement-sharia-in-india

कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के दौरान 130 करोड़ लोगों को नि:शुल्क टीका देकर भारत को सुरक्षित किया गया। कांग्रेस उस समय भी वैक्सीीन का विरोध कर रही थी। कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक राम मंदिर के मुद्दे को अधर में लटकाए रखा, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर का निर्माण करवाकर प्रभु श्रीराम को टेंट से निकालकर भव्य राम मंदिर में विराजमान किया। 500 वर्षों तक एक टेंट में रहने के बाद, 17 अप्रैल 2024 को प्रभु श्री राम ने भव्य राम मंदिर में अपना जन्मदिवस मनाया। कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक के तुष्टीकरण की राजनीति के चलते राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया।

दिग्विजय के कार्यकाल में प्रदेश नक्सलवाद से पीड़ित था: शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मध्य प्रदेश नक्सलवाद से पीड़ित राज्य माना जाता था पूरा चम्बल डाकुओं से भरा हुआ था लेकिन आज भाजपा ने मध्यप्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने का कार्य किया है। दिग्गी राजा राजगढ़ छोड़कर भोपाल चले गए थे और आज राजगढ़ की जनता से वोट मांग रहे हैं। इन्हीं दिग्गी राजा की सलाह से राहुल गांधी ने अपने घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों के लिए पर्सनल लॉ लाने की बात रखी है। कांग्रेस देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ लाना चाहती है। यह देश शरिया कानून के मुताबिक नहीं चल सकता। जब तक भारतीय जनता पार्टी है तब तक पर्सनल लॉ इस देश में लागू नहीं हो सकता है।

यह देश समान नागरिक संहिता से चलेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है कि उत्तराखंड की तरह पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू किया जाएगा। दिग्गी राजा ने ही भगवा आतंकवाद की बात कही थी और ये पाकिस्तान के आतंकियों को आप कहकर संबोधित करते हैं। हाफिज सईद दिग्विजय सिंह का साहब होगा भारत के लिए तो दुर्दान्त आतंकी था जिसने भारत का नुकसान किया है। जाकिर नाईक को ये गले लगाते है, अफजल गुरु की फांसी का विरोध करते थे, पीएफाआई पर बैन का विरोध करते हैं और सीएए समर्थकों पर लाठियां चलवाते हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सिंधिया महाराज विकास के लिए सबसे अधिक समर्पित व्यक्ति हैं। सिंधिया परिवार ने गुना क्षेत्र का लालन-पालन अपने बच्चों की तरह किया है। मध्यप्रदेश को भाजपा ने आगे बढ़ाया है, हर खेत में सिंचाई की व्यवस्था की है। कांग्रेस के कार्यकाल में मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹1300 था जो भजपा शासन में ₹2000 हो गया है।

विदाई बड़ी होनी चाहिए

शाह ने कहा कि कांग्रेस बहुत बार आई और गई लेकिन अब दिग्विजय सिंह की राजनीति से स्थायी विदाई का समय आ गया है और विदाई भी बड़ी होनी चाहिए। आशिक का जनाजा है, धूम-धाम से निकाला जाना चाहिए। श्री शाह ने जनता से लोकसभा प्रत्याशी श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और श्री रोडमल नागर को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद भेजने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+