दिल्ली में अमित शाह ने शुरू किया डोर टू डोर कैंपेन, पंफलेट बांट समझा रहे हैं CAA के बारे में

नई दिल्ली। नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ देशभर में लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बीच रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए के समर्थन में दिल्ली में डोर टू डोर कैंपेन शुरू की है। दिल्ली में अगले महीने चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले बीजेपी ने दिल्ली में कानून के समर्थन में माहौल बनाने के लिए घर-घर जाकर पंफलेट बांट रही है। इन पंफलेट के जरिए पार्टी लोगों को नागरिकता कानून के बारे में जानकारी दी है।

Amit Shah distributes pamphlets as a part of BJPs door to door campaign on CAA in delhi
चुनावों को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली के लाजपत नगर पहुचे हैं। जहां उन्होंने भाजपा कैंपेन में हिस्सा लेते हुए डोर टू डोर पंफलेट बांटे। बीजेपी पूरे देश में नागरिकता कानून पर एक जागरुकता अभियान चलाने का काम कर रही है।

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान तालकटोरा स्टेडियम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करते हुए दावा किया कि इस बार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल ने जनता को झांसा दिया। यह बार-बार नहीं हो सकता। जनता हर बार किसी के झांसे में नहीं आ सकती। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।

पार्टी के कई नेता आज लोगों के घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। बीजेपी ने नागरिकता कानून के समर्थन के लिए एक टोल फ्री नंबर 88662-88662 भी जारी किया है। अगले 10 दिनों तक बीजेपी के 42 दिग्गज नेता अलग-अलग शहरों में लोगों को नागरिकता कानून के बारे में समझाएंगे। बीजेपी के मंत्री और नेताओं की योजना 3 करोड़ लोगों तक पहुंचने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+