दादरी पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, सोम को ठहराया गलत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दादरी में गोहत्या की अफवाह को लेकर हुई अखलाक की हत्या के बाद संगीत सोम के दादरी दौरे पर भाजपा अध्यक्ष ने पहली बार बयान दिया है।

दादरी मामले पर आजम खां और अखिलेश में ठनी
अमित शाह ने कहा कि संगीत सोम को दादरी कांड के बाद वहां नहीं जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि दादरी में जो भी हुआ वह कतई जायज नहीं था और इस हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।
दादरी में संगीत सोम के दौरे को अमित शाह ने गलत ठहराया
शाह ने कहा कि दादरी में हिंसा भड़काने में जो लोग भी शामिल हैं उन्हें चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगीत सोम को इस हादसे के बाद वहां नहीं जाना चाहिए। था।
अमित शाह ने कहा कि दादरी मामले के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है और इसमें केंद्र सरकार को घसीटना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि दादरी में पहले राहुल गांधी गये इसके बाद ओवैसी, इन लोगों के दौरे के बाद महेश शर्मा वहां गये।
शाह ने महेश शर्मा के दादरी जाने को जायज ठहराते हुए कहा कि वह वहां के सांसद थे ऐसे में उन्हें जाना चाहिए था। लेकिन उन्होंने वहां संगीत सोम के दौरे को गलत ठहराया।












Click it and Unblock the Notifications