Delhi: पहली बार अमित शाह और नीतीश कुमार एक साथ करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आज अमित शाह और नीतीश कुमार एक ही मंच पर दिखेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। वहय हां दो चुनावी रैलियों मे हिस्सा लेंगे और पार्टी के दो उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। बता दें कि जदयू से दो बड़े नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा के पार्टी से बाहर होने के बाद नीतीश कुमार का यह पहला दिल्ली दौरा है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार को पिछले वर्ष अक्टूबर माह में निर्विरोध पार्टी का फिर से अध्यक्ष चुना गया था और वह अब तीन वर्ष तक पार्टी के अध्यक्ष की कमान संभालेंगे

पहली बार शाह के साथ चुनावी रैली में साथ दिखेंगे
यह पहला मौका है जब नीतीश कुमार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह केक साथ किसी चुनावी रैली में हिस्सा लेंगे। आज दोनों ही नेता बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में जदयू उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार के समर्थन में रैली करेंगे। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली के प्रभारी संदय कुमार झा ने बताया कि यह पहली बार है जब अमित शाह और नीतीश जी एक मंच पर होंगे और किसी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

दो रैली को करेंगे संबोधित
झा ने बताया कि नीतीश कुमार की दोनों रैलियों के समय में बदलाव किया गया है। बदलाव के बादद नीतीश कुमार संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में 2 बजे से 5 बजे के बीच रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जदयू उम्मीदवार एससीएल गुप्ता के समर्थन में रैली करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुराड़ी में शाम को 6.30 बजे से 8.30 बजे के बीच अमित शाह के साथ जदयू उम्मीदवार के समर्थन में रैली करेंगे। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार ने अप्रैल 2017 में दयू उम्मीदवार के समर्थन में दिल्ली निकाय चुनाव के दौरान रैली को संबोधित किया था।

11 फरवरी को नतीजे
बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि कांग्रेस खुद के अस्तित्व को बचाने की कोशिश करेगी। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों में से 67 सीटों पर अकेले आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में 3 ही सीटें आई थी, वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी।












Click it and Unblock the Notifications