वोट बैंक के चलते विपक्ष धर्मांतरण के विरुद्ध कानून के विरोध में-अमित शाह

नई दिल्ली। धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर संसद से लेकर सड़क तक बहस चल रही है। सभी राजनैतिक दल धर्मांतरण पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार के धर्मांतरण विरोधी कानून लाने के प्रस्ताव पर सभी राजनैतिक दल पीछ हट गये हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि धर्मांतरण विरोधी बल पर भाजपा के अलावा कोई भी पार्टी सहमत नहीं होगी।

amit shah

अमित शाह ने जबरदस्ती धर्म बदलने के खिलाफ सख्त कानून लाने की बात कही उन्होंने इसके लिए विपक्षा पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति करना चाहता है। वह इस मुद्दे के खिलाफ कानून के खिलाफ है जिससे यह साफ है कि विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करना चाहती हैं।

आगरा में जबरदस्ती 200 लोगों का धर्म परिवर्तन का मुद्दा सरकार के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। वहीं साक्षी महाराज सहित अन्य भाजपा नेताओं के बयान पर अमित शाह का कहना है कि इन लोगों के बयान से भाजपा असहमत है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान बंद होंगे वह इसे सुनिश्चित करेंगे।

अमित शाह ने 2019 तक भारत को कांग्रेस मुक्त देश बनाने की उम्मीद जताते हुए कहा कि कांग्रेस का देश से खात्मा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का हाल इतना बुरा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+