भाजपा के सांसदों के विवादित बयान पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं-अमित शाह

लगातार एक के बाद एक हिंदू संगठन और भाजपा नेताओं के बयान से हो रहे नुकसान को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे विवादित बयान से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है साथ पार्टी को इसका नुकसान भी उठाना पड़ रहा हैङ।

amit shah

हैदराबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब हमारे सांसद ऐसे बयान देते हैं तो भारतीय जनता पार्टी को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं और अपने सहयोगियों को उन्होंने बोलते समय सावधानी बरतने को कहा है।

साक्षी महाराज के उस बयान से अमित शाह ने अपना किनारा कर लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि हर हिंदू महिला को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। अमित शाह ने कहा कि साक्षी महाराज के इस बयान से पार्टी सहमत नहीं है, यह साक्षी महाराज का व्यक्तिगत राय है।

अमित शाह ने कहा कि साक्षी महाराज के इस बयान से सरकार के विकास के एजेंडे पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है लेकिन मीडिया को जरूर इससे फायदा होगा। वहीं असदुद्दीन ओवैसी के घर वापसी के बयान पर शाह ने जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए पहले से ही कानून मौजूद हैं।

अमित शाह ने कहा कि एक भी तथाकथित सांप्रदायिक पार्टी ने सरकार के धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर कानून का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जबरन धर्म क्या मीडिया की बहस से रुकेगा। क्या अब देश मीडिया के हिसाब से चलेगा या कानून के हिसाब से चलेगा। ऐसे में कानून जरूरी है मीडिया पर बहस नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+