गुजरात कांग्रेस में बदलाव: भरत सिन्ह सोलंकी का इस्तीफा स्वीकार, अमित छावड़ा नए अध्यक्ष

गुजरात कांग्रेस में बदलाव: भरत सिन्ह सोलंकी का इस्तीफा स्वीकार, अमित छावड़ा नए अध्यक्ष

गांधीनगर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की गुजरात इकाई में फेरबदल किया गया है। पार्टी ने भरत सिन्ह सोलंकी की जगह अब अमित छावड़ा को पार्टी की इकाई का अध्यक्ष बनाया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह फैसला साल 2019 के लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रख किया है। बता दें कि छावड़ा फिलहाल राज्य विधानसभा में प्रमुख व्हिप हैं।

कांग्रेस की ओर से जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में जानाकरी दी गई है कि - 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमित छावड़ा को भरत सिन्ह सोलंकी की जगह गुजरात कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।' कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जनार्दन द्विवेदी के हस्ताक्षर से जारी हुई इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी 'गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भरत सिन्ह सोलंकी के योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा करती है।'

गुजरात कांग्रेस में बदलाव: भरत सिन्ह सोलंकी का इस्तीफा स्वीकार, अमित छावड़ा नए अध्यक्ष

बता दें कि सोलंकी ने 19 मार्च को दिल्ली में ही राहुल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। माना जा रहा है कि बीते दिनों संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में टिकट ना मिलने से वो नाराज थे। हालांकि नाराजगी की खबरों को सोलंकी ने खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+