अमीषा पटेल पर लगा 2.5 करोड़ के फ्रॉड का आरोप, दो हफ्ते में देना होगा कोर्ट को जवाब

अमीषा पटेल पर लगा 2.5 करोड़ के फ्रॉड का आरोप, दो हफ्ते में देना होगा कोर्ट को जवाब

मुं‍बई। कहो न प्‍यार है गाने से जबदस्‍त लोकप्रियता हासिल करने वाली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अमीषा पटेल एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। अपने बोल्‍ड अंदाज की वजह से अपने फैंस की चहेती अमीषा पटेल पर करोड़ो रुपए की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। धोखाधड़ी का मामला झारखंड हाई कोर्ट में पहुंच गया है। कोर्ट ने अमीषा पटेल के अलावा याचिका दायर करने वाले व्‍यक्ति को दो हफ्ते के अंदर लिखित में जवाब देने के लिए गया है। अमीषा पटेल के पास अपने पक्ष में सफाई देने के लिए महज दो सप्‍ताह ही है। आइए जानते हैं पूरा मामला....

इस सख्‍स ने अमीषा पटेल पर लगाया है धोखाधड़ी का आरोप

इस सख्‍स ने अमीषा पटेल पर लगाया है धोखाधड़ी का आरोप

झारखंड हाईकोर्ट में अजय कुमार सिंह नाम के शख्‍स ने ये केस दायर किया है। जिसमें अमीषा पर आरोप लगाया है कि एक्‍ट्रेस ने मूवी बनाने के लिए उससे करोड़ों रुपए लिए लेकिन न ही मूवी बनाई और न ही उसके रुपए वापस किए है। इसके साथ ही अमीषा पटेल का चेक बाउंस का भी मामला अमीषा पर अरोप है। झारखंड हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अमीषा पटेल को जवाब देने के लिए दो सप्‍ताह का समय दिया है।

Recommended Video

    Amisha Patel पर लगा करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, जानिए पूरा मामला । वनइंडिया हिंदी
    अमीषा पटेल पर चेक बाउंस का भी दर्ज हुआ है केस

    अमीषा पटेल पर चेक बाउंस का भी दर्ज हुआ है केस

    याचिकाकर्ता अजय कुमार सिंह ने कोर्ट में दायर की गई याचिका में लिखा है कि हरमू हाउसिंग कालोनी में हुए एक प्रोग्राम में अमीषा की मुलाकात अजय से हुई और वहां पर देसी मैजिक फिल्‍म बनाने को लेकर बातचीज हुई। इसके बाद अजय कुमार सिंह ने अमीषा के अकाउंट में ढ़ाई करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए, 2017 से लेकर अब तक समय बीत गया लेकिन अमीषा पटेल ने न तो फिल्‍म बनाई और ना ही अजय कुमार सिंह का रुपया लौटाया। अजय सिंह ने ये भी आरोप लगाया है कि जब उन्‍होंने अमीषा पटेल से अपना ढ़ाई करोड़ मांगा तो उन्‍होंने मुझे एक चेक दिया जो जमा करने पर बाउंस हो गया। इस केस की सुनवाई दो हफ्ते बाद कोर्ट करेगा।

    दो हफ्ते में अमीषा पटेल को कोर्ट में देना होगा लिखित जवाब

    दो हफ्ते में अमीषा पटेल को कोर्ट में देना होगा लिखित जवाब

    इस केस की सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के न्‍यायाधीस आनंद सेन ने एक्‍ट्रेस को जवाब देने के लिए दो सप्‍ताह का समय दिया है। अमीषा को जवाब देना होगा कि उनकी कंपनी ने फिल्म बनाने के नाम पर अगर अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए, तो जब फिल्म नहीं बनी तो पैसे क्यों नहीं लौटाए।

    https://www.filmibeat.com/photos/poonam-bajwa-13117.html?src=hi-oiपूनम बाजवा न सिर्फ खूबसूरत बल्कि स्टाइलिश भी काफी हैं, तस्वीरें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+