कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच क्लासरूम में नमाज पढ़ते हुए दिखे छात्र, वीडियो वायरल
बेंगलुरू, 12 फरवरी। कर्नाटक के कालेजों में हिजाब पहनने को लेकर बढ़ते तनाव के बीच एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें क्लासरूम के अंदर छात्र नवाज पढ़ता नजर आ रहा है। ये वीडियो दक्षिण कर्नाटक के जिले के कदबा तालुक के अंकथाडका में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की कक्षा के अंदर का है। जहां मुस्लिम समुदाय के कुछ छात्रों द्वारा कथित तौर पर नमाज अदा की जा रही है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया।

जानें कब का है ये वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये वीडियो 4 फरवरी को शूट किया गया था, लेकिन यह तब सामने आया जब यह वायरल हो गया और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। साझा किए गए फुटेज में, कुछ युवक, कथित तौर पर स्कूल के छात्र, नमाज पढ़ते समय घुटने टेकते और अपने सिर को जमीन से छूते हुए नजर आ रहे हैं।

लोकल लोगों ने की कम्पलेन
लोकल लोगों द्वारा पुलिस को कई शिकायतों के बाद, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को स्कूल पहुंचे तब वहां के टीचर्स ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद उन्होंने छात्रों को कक्षा के अंदर धार्मिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया।खंड शिक्षा अधिकारी सी लोकेश ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि शिक्षा विभाग ने बाद में अपने संसाधन व्यक्ति को स्कूल का दौरा करने और घटना पर तुरंत एक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।

जानें कहा से शुरू हुआ ये बवाल
पिछले हफ्ते कर्नाटक के उडुपी जिले के गवर्नमेंट गर्ल्स पीयू कॉलेज में कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें हिजाब पहनकर कालेज में एंट्री नहीं दी गई। उसके बाद दूसरे कालेज में हिजाब बैन किया गया तो बवाल बढ़ गया और इसके बाद मुस्लिम छात्राओं के बीच कई छात्रों को हिजाब के विरोध में भगवा गमछा पहने सड़कों पर घूमते देखा गया। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने राज्य भर के कालेजों को बंद कर दिया है। फिलहाल इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट 14फरवरी को अगली सुनवाई होनी है। वहीं नया आदेश जारी कर प्रदेश सरकार ने 14फरवरी तक सभी कालेज स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications