पंजाब में हो रहे किसान आंदोलन के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम मान को दी ये सलाह
पंजाब में हो रहे किसान आंदोलन के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम मान को दी ये सलाह
नई दिल्ली, 18 मई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका छोड़ते नहीं हैं। गेहूं पर बोनस सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्य में किसानों के विरोध के बीच बुधवार को सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है।

सिद्धू बोले किसान पंजाब की रीढ़ हैं उनसे ना टकराओ
एक बाद एक किए गए ट्वीट्स में सिद्धू ने सीएम भगवंत मान को विश्वसनीयता खोने की चेतावनी दी और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) का आईटी सेल सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ "अपमानजनक " टिप्पणी कर रहा था। उन्होंने मान से उन किसानों से न टकराने का आग्रह किया, जो पंजाब की आबादी का 60% हिस्सा हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था की "रीढ़" हैं।
सिद्धू ने मान को दी ये सलाह
सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री से "उनके मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने" के लिए कहा, यह सुझाव देते हुए लिखा "आपकी 70% से अधिक समस्याएं गायब हो जाएंगी। किसानों के खिलाफ किसी ने भी लड़ाई नहीं जीती है।
आंदोलनकारी किसानों को भगवंत मान ने बोली ये बात
बता दें चंडीगढ़-मोहाली सीमा के पास किसानों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा जब उन्हें विभिन्न मांगों को लेकर राज्य की राजधानी जाने से रोक दिया गया। मान ने विरोध को अनुचित और अवांछनीय बताया और किसानों से केवल नारेबाजी बंद करने और पंजाब में घटते जल स्तर की जांच के लिए राज्य सरकार से हाथ मिलाने का आग्रह किया। मान ने कहा मैं उन किसानों से मिलने के लिए तैयार हूं, लेकिन 'मुर्दाबाद' का नारा लगाना रास्ता नहीं है... मैं खुद एक किसान का बेटा हूं... जब मैं कह रहा हूं कि बासमती और मूंग दाल एमएसपी पर होगी...पर कम से कम प्रयास तो करें... हर चीज 'मुर्दाबाद' नहीं हो सकती।"












Click it and Unblock the Notifications