केंद्र से विवाद के बीच इस्तीफा दे सकते हैं RBI गवर्नर उर्जित पटेल
Recommended Video

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और केंद्र सरकार के बीच जिस तरह से तकरार खुलकर सामने आई है उसके बाद आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों की मानें तो सरकार के साथ विवाद जाहिर होने के बाद उर्जित पटेल इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे है। गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से आरबीआई के डेप्युटी गवर्नर ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय बैंक पर दबाव डालने का आरोप लगाया था उसके बाद यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया है।

दरअसल इस तरह की रिपोर्ट सामने आई है कि सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सेक्शन 7 को लागू कर सकती है, जिसके अनुसार सरकार को यह अधिकार है कि वह आरबीआई के गवर्नर को गंभीर और जनता के हित से जुड़े मुद्दे पर काम करने के लिए निर्देश दे सकती है। इस सेक्शन का देश की आजादी के बाद आजतक इस्तेमाल नहीं किया गया है, ऐसे में अगर सरकार इसका इस्तेमाल करती है तो माना जा रहा है कि उर्जित पटेल अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Video: नक्सलियों के हमले के बीच दूरदर्शन के कैमरामैन का भावुक वीडियो, मम्मी मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं












Click it and Unblock the Notifications