आम आदमी पार्टी का उत्पात, एक वह 26 जनवरी थी एक यह 26 मई है

इन सबके बीच दिल्ली में माहौल फिर से बिगड़ गया है। वजह आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार रात से तिहाड़ जेल में कैद हैं और जेल के बाहर पार्टी के नेताओं और समर्थकों का उत्पात।
अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को जमानत के लिए जरूरी 10,000 रुपए के बांड को भरने से इंकार कर दिया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। बुधवार की शाम से ही दिल्ली की सड़कों पर फिर से आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों का तमाशा जारी है।
एक बात जिस पर ध्यान देने की जरूरत है कि अरविंद केजरीवाल ने इस वर्ष की शुरुआत में जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो अपने कैबिनेट मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ पुलिस के व्यवहार के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
उस समय अरविंद ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस से पहले माहौल और कानून व्यवस्था को चौपट किया। इस बार जब 26 मई को केंद्र में नई सरकार को शपथ दिलाए जाने का कार्यक्रम होना है, तो उससे पहले उन्होंने तमाशा शुरू कर दिया है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां दुनिया भर से मेहमान दिल्ली आने की तैयारी कर रहे थे तो वहीं 26 मई को नई सरकार के गठन के मौके पर भी करीब 3,000 मेहमानों के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। ऐसे में अरविंद के इस तमाशे के साथ ही एक बार फिर दिल्ली में माहौल थोड़ा सा बिगड़ गया है।
कई लोग अरविंद के इस पूरे उत्पात को मीडिया अटेंशन पाने का तरीका बता रहे हैं। वहीं अन्ना हजारे ने अपने एक बयान में कहा है कि उन्होंने अरविंद को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को मना किया था।
उन्होंने अरविंद को सलाह दी थी कि वह अपने पद पर कायम रहकर अपने कर्तव्यों को पूरा करने की कोशिश करें। अन्ना ने तो यहां तक कह दिया है कि अरविंद की आदत शुरू से ही इस तरह का रवैया अपनाने की थी और इसी वजह से उन्होंने अरविंद को अपने से अलग कर दिया था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications