Gungun Gupta: 'उसने कहा तेरी...', MMS कांड के बाद वायरल गर्ल गुनगुन गुप्ता का नया वीडियो हुआ वायरल
Gungun Gupta Video Viral: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉन्टेंट क्रिएटर गुनगुन गुप्ता MMS वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं में छाई हुई हैं। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गुनगुन गुप्ता ने अपना इंस्टाग्राम हैंडल को हटा दिया है, जिसपर लाखों फॉलोअर्स थे। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सोशळ मीडिया पर उनके आत्महत्या की झूठी अफवाह भी उड़ी थी। इसी बीच अब गुनगुन गुप्ता ने एक वीडियो वीडियो जारी किया है, जो वायरल हो रहा है।
गुनगुन गुप्ता ने अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 15 नवंबर को एक रील वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक वायरल वीडियो पर आधारित है। वीडियो में गुनगुन गुप्ता मिरर के सामने दिख रही हैं।

वीडियो में गुनगुन गुप्ता ने कहती हैं, 'उसने कहा तुम्हारी आंखें बहुत प्यारी है। मैंने कहा, तेज बारिश के बाद मौसम अक्सर प्यारा लगता है।' वीडियो पर हजारों में व्यूज है। हालांकि वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स ऑफ किए हुए हैं। (वीडियो देखने के लिए यहां click करें)
गुनगुन गुप्ता ने हटाया अपना इंस्टाग्राम पेज
गुनगुन गुप्ता का इंस्टाग्राम पर @gungungupta137 से अकाउंट था। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर ये लिंक मेंशन भी किया है। लेकिन अब आप इस पेज पर जाएंगे तो आपको लिखा दिखेगा...''क्षमा करें, यह पेज उपलब्ध नहीं है। जिस लिंक को आपने फॉलो किया है, हो सकता है वह काम न कर रहा हो या उस पेज को निकाल दिया गया हो। इंस्टाग्राम पर वापस जाएं।'' इस पेज पर 60 लाख फॉलोअर्स थे।
गुनगुन गुप्ता के यूट्यूब वीडियो चैनल पर 73 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके चैनल पर 163 वीडियो है।
वायरल MMS पर क्या बोलीं गुनगुन गुप्ता?
वायरल MMS पर गुनगुन गुप्ता ने कहा कि, 'आप लोग बस करो, मैं इतनी मजबूत नहीं हूं। जिन लोगों ने भी इसे एडिट किया है, उनका मकसद सिर्फ व्यू हासिल करना और मुझे बदनाम करना है। आप लोग ऐसा काम करके लोगों की जिंदगी बर्बाद करते हैं। आप लोगों को किसी को बस जज करने का मौका चाहिए।''












Click it and Unblock the Notifications