गड़करी के घर डिनर पर बीजेपी-आरएसएस नेताओं की बैठक, विवादास्‍पद बयानों से बचने की नसीहत

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। मुस्लिमों और ईसाइयों के धर्मपरिवर्तन को लेकर सड़क से संसद तक मचे हंगामे के बाद भारतीय जनता पार्टी और राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक (आरएसएस) के कई वरिष्‍ठ नेताओं ने बैठक की। इस बैठक में विवादास्‍पद बयानों से बचने को लेकर सहमति बनी जिससे कि आर्थिक सुधार के प्रधानमंत्री मोदी के एजेंडे से लोगों का ध्‍यान ना भटक पाए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निवास पर रात्रिभोज पर यह बैठक बुलायी गयी जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संघ के दूसरे बड़े कद्दावर नेता भैय्याजी जोशी के अलावा केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अरूण जेटली और सुषमा स्वराज ने शिरकत की।

BJP and RSS leaders go into huddle
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालात और देशभर में जबरन परिवर्तन को लेकर सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर विपक्ष के हमलों से पैदा प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। उल्‍लेखनीय है कि शीर्ष नेताओं के बीच यह विचार विमर्श ऐसे समय में हुआ है जब दक्षिण पंथी हिंदू संगठन धर्म परिवर्तन को आगे बढ़ा रहे हैं और उनके शीर्ष नेता इसे ‘‘घर वापसी'' की संज्ञा दे रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि बीजेपी और संघ दोनों में धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत पर सहमति बनी है। उन्होंने 'पोल-खोल' नाम से एक दूसरा अभियान चलाने का फैसला भी लिया, जिसमें शीतकालीन सत्र में विपक्ष द्वारा अटकाए गए विधेयकों के फायदों को रेखांकित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+