Himachal News: क्या हिमाचल की सरकार गिरा देंगे विक्रमादित्य सिंह? संकट की इस घड़ी में उठा लिया ये बड़ा कदम

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। हिमाचल के मंत्री और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक बायो से कांग्रेस की पहचान हटा दी है।

वहीं दूसरी ओर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के फील्ड वर्क की तारीफ कर दी है। विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक-इंस्टाग्राम बॉयो से अपना आधिकारिक पदनाम हटाने के बाद कांग्रेस नेतृत्व को फिर से परेशानी में डाल दिया है।

Himachal Political Crisis

विक्रमादित्य सिंह ने अब फेसबुक-इंस्टाग्राम बॉयो में अपनी पहचान सिर्फ "हिमाचल का सेवक" रखा है। राज्यसभा चुनाव में हार के बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार संघर्ष की स्थिति में है।

दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिल सकते हैं विक्रमादित्य सिंह

छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने आज 02 मार्च को नई दिल्ली में हैं। नई दिल्ली रवाना होने से पहले अन्य बागी कांग्रेस विधायकों से उन्होंने मुलाकात की है।

सूत्रों के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में प्रमुख भाजपा नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल जैसे प्रमुख लोग शामिल हैं।

क्या विक्रमादित्य सिंह को भी पार्टी के भीतर नहीं मिल रहा है समर्थन?

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने विक्रमादित्य सिंह की जगह रामपुर के विधायक नंदलाल को हिमाचल प्रदेश वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस कदम के बाद कहा जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह को भी पार्टी के भीतर समर्थन नहीं मिल रहा है।

विक्रमादित्य सिंह ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस पर उनके पिता का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर अपने विधायकों के प्रति "लापरवाही" का आरोप लगाया और पार्टी पर उनके पिता की मूर्ति के लिए जमीन आवंटित नहीं करने का आरोप लगाते हुए रो पड़े थे।

पहले उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था फिर कांग्रेस हाईकमान से बात करने के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। लेकिन नाराजगी अभी भी बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+