किसान आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री ने किसान नेताओं को दी ये नसीहत
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। लगातार 18वें दिन के आंदोलन के बाद भी किसानों और सरकार के बीच किसी भी तरह का समाधान नहीं निकल सका है। एक तरफ जहां किसान अपनी मांग पर अडिग हैं कि कृषि कानुनों को वापस लिया जाए तो दूसरी तरफ सरकार कानून में संशोधन के लिए तैयार है लेकिन वापस लेने की मांग को खारिज कर रही है। इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने किसान नेताओं को नसीहत दी है।

सोम प्रकाश ने कहा कि किसान यूनियन के नेता जो प्रदर्शन को लेकर अडिग और अड़ियल हैं वह कुछ समय में अनौपचारिक हो जाएंगे। संभव है कि ये नेता किसानों पर अपना नियंत्रण और नेतृत्व भी खो दें और नए नेता उभरकर सामने आ जाए। जो नेता सही समय पर फैसले नहीं लेते, वह समय के साथ नेता नहीं रहते। वहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि दो कदम अगर किसान आगे बढ़ेगा तो दो कदम सरकार आगे बढ़ेगी और इसका हल निकालें। वरना, इन लोगों ने तो 60 साल सिर्फ राजनीति की थी और आज भी ये किसान का इस्तेमाल कर आगे बढ़ना चाहते हैं। हम किसानों और उनके प्रतिनिधियों के संपर्क में हैं और मुझे लगता है कि जल्द ही अगली बैठक होगी।












Click it and Unblock the Notifications