Biparjoy Cyclone के बीच गुजरात में 274 महिलाओं ने अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म
गुजरात में साइक्लोन बिपरजॉय के चलते सैकड़ों गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच 274 महिलाओं ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है।
Biparjoy Cyclone: बिपरजॉय चक्रवात के खतरे को देखते हुए गुजरात में बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। इस बीच गुजरात के तटीय क्षेत्र में तकरीबन 300 परिवारों के घर में खुशखबरी आई है। तकरीबन 270 गर्भवती महिलाओं को एहतियातन अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कच्छ जिले के डीएम अमित अरोड़ा ने बताया कि हमने 512 महिलाओं को सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसमे से 274 महिलाओं ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया और वापस अपने घर जा चुकी हैं। बाकी की महिलाएं अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

इन महिलाओं को दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल चक्रवात से पहले इन महिलाओं को प्रसव पीड़ा होने लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
गौर करने वाली बात है कि प्रदेश सरकार अभी तक 94 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा चुकी है। तकरीबन 8 राज्यों में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। जिन लोगों को बाहर निकाला गया है उसमे 8900 बच्चे, 1100 गर्भवती महिलाए शामिल हैं।
चक्रवात से निपटने के लिए कई राहत और बचाव की टीमों को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सड़क विभाग, परिवहन विभाग, ऊर्जा विभाग को स्टैंडबाई पर रखा गया है ताकि वह चक्रवता से उभरी किसी भी चुनौती का सामना कर सके।
चक्रवात से मदद के लिए भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना भी स्टैंडबाई पर हैं। सरकार चक्रवात पर करीब से नजर बनाए है, किसी भी तरह के संभावित नुकसान पर सरकार की नजर है।
बता दें कि चक्रवात बिपरजॉय बीती रात 11.30 बजे गुजरात के कच्छ से सटे जिले जखाऊ तट पर टकरा गया है। हालांकि तट पर टकराने के बाद तूफान की रफ्तार में लगातार कमी देखने को मिल रही है। अब यह तूफान राजस्थान की ओर बढ़ रहा है और इसकी रफ्तार 75-85 किलोमीटर प्रति घंटा है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज और कल राजस्थान व गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में लगातार चार दिन तक बारिश की संभावना है।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications