अमेठी में आज स्मृति ईरानी के नए घर का गृह प्रवेश, देखें क्या है शेड्यूल, 20 हजार से ज्यादा लोगों को दावत

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी स्थित घर का आज गृह प्रवेश है। उन्होंने चुनाव के समय जनता से जीत के बाद अमेठी में घर बनाने का वादा किया था। आज स्मृति ईरानी अपना ये वादा पूरा कर रही हैं।

गुरुवार, 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे गृह प्रवेश का औपचारिक पूजन संपन्न होने के बाद स्मृति मेदन मवई गांव में स्थिति अपने नए आवास में प्रवेश करेंगी। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत यूपी सरकार के लगभग आधा दर्जन मंत्रियों के भाग लेने की संभावना है।

Smriti Irani New Home Amethi

बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नवनिर्मित आवास पर पूजन कार्यक्रम शुरू हो गया था। इस पूजन की अगुवाई महाकाल उज्जैन मंदिर के पुजारी आशीष महाराज कर रहे हैं। उनके अगुवाई में पुजारियों ने नवनिर्मित आवास के प्रांगण में स्थित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत की।

आंगन में प्राण प्रतिष्ठा के साथ गृह प्रवेश का कार्यक्रम वैदिक रीति रिवाज से शुरू हुआ। सभी पूजन कार्यक्रमों के यजमान सपत्नीक सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता रहे। सांसद प्रतिनिधि ने ही मंदिर का पूजन और आवास के पूजन संबंधी वैदिक कर्मकांड संपन्न करवाए।

गृह प्रवेश पूजा का पूरा कार्यक्रम
दिनांक - 22 फरवरी 2024
दिन- गुरुवार
पूजन एवं हवन- सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
प्रतिभोज- दोपहर दो बजे

केंद्रीय मंत्री के नव निर्मित आवास में गृह प्रवेश कार्यक्रम में लगभग 20 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रमुख अतिथियों में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री दानिश अंसारी, धर्मपाल सिंह, मयंकेश्वर शरण सिंह, गिरीश यादव समेत लगभग आधा दर्जन मंत्री शामिल होने वाले हैं।

कार्यक्रम के मद्देनजर तीन जगहों पर पार्किंग की वयस्था की गई है। लोगों के वाहन सुल्तानपुर-रायबरेली राजमार्ग से प्रवेश करेंगे जबकि बाईपास से निकाले जायेंगे। बता दें, 26 साल बाद अमेठी में किसी सांसद का आवास तैयार हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+