रायबरेली या वायनाड किस सीट से राहुल गांधी रहेंगे सांसद? स्मृति ईरानी को हराने वाले KL शर्मा ने किया बड़ा इशारा
Rahul Gandhi News: उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से लाखों वोटों से जीतने वाले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अब एक सीट को छोड़ने का फैसला करना होगा। कल यानी 18 जून तक राहुल गांधी को इसे लेकर फैसला करना होगा।
हालांकि इससे पहले अमेठी से कांग्रेस सांसद और गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा ने राहुल गांधी की लोकसभा सीट को लेकर बड़ा इशारा किया है। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि राहुल गांधी को कौनसी सीट अपने पास रखनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड दोनों ही सीटों पर जाकर वहां के लोगों का धन्यवाद कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने इसके बारे में साफ नहीं बोला कि आखिर वो कौनसी सीट से सांसद रहना जारी रखेंगे।
किशोरी लाल शर्मा का बयान
इस बीच अमेठी सांसद केएल शर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, "मेरी राय है कि उन्हें (राहुल गांधी) रायबरेली की सीट रखनी चाहिए। उनके पिता और माता दोनों ने वहां से चुनाव लड़ा था। राहुल गांधी तो पूरे हिंदुस्तान से लड़ सकते थे, लेकिन लोकतंत्र में व्यक्ति के पास एक ही सीट रह सकती है।"
#WATCH | Ludhiana, Punjab: Congress MP from UP's Amethi KL Sharma says, "My opinion is that he (Rahul Gandhi) should keep the Raebareli seat. Both his father and mother contested from there..." pic.twitter.com/y4EHPUOLek
— ANI (@ANI) June 17, 2024
इधर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल गांधी वायनाड से इस्तीफा दे सकते हैं और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। इसके पीछे राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी की भावुक अपील को कारण बताया जा रहा है। याद हो कि जब राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला किया था तो उस वक्त सोनिया गांधी ने वहां के लोगों से भावुक अपील की थी।
प्रियंका गांधी के उपचुनाव लड़ने पर सस्पेंस
इधर, कयास लगाएं जा रहे थे कि अगर राहुल गांधी एक सीट छोड़ेंगे को उस सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है, लेकिन अब बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। दावा किया जा रहा है कि फिलहाल प्रियंका पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए अपना काम जारी रखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications