Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए कौन हैं कांग्रेस MLC दीपक सिंह, जिन्होंने प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने का किया दावा

अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अमेठी मे हैं। उनके एक दिवसीय दौरे पर मीटिंग मे क्या कुछ चल रहा है इस पर जानकारी देते हुए अमेठी मे गांधी परिवार के करीबी एमएलसी दीपक सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी एक आयरन लेडी हैं, वो बनारस लड़ना चाहती हैं। एक-दो दिन में बनारस से नामांकन करने के प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अमेठी के लोग उनको बनारस से चुनाव लड़ाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। अमेठी मे चुनाव खत्म होते ही अमेठी के लोग बनारस पहुंचकर प्रियंका जी को चुनाव लड़ाएगे।

अमेठी के लोग भी चाहते हैं प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़े

अमेठी के लोग भी चाहते हैं प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़े

दीपक सिंह ने कहा कि निश्चित रुप से प्रियंका जी का मन बनारस से चुनाव लड़ने का है अमेठी के लोग भी चाहते हैं प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़े। प्रियंका गांधी जी देश के विकास को रोका है, देश के युवाओ को बेरोजगार किया है, जिन्होंने देश के विकास की रफ्तार कम की है ऐसे वायरस को बनारस में ही रोकना चाहती हैं। ये तय है मोदी जी पहले बनारस मे सांसदी हारेंगे और प्रियंका गांधी जी उनको बनारस में हरा कर वापस भेजेगीं। स्मृति ईरानी को निशाने पर लेते हुए दीपक सिंह ने कहा कि अमेठी इस बार रिकार्ड वाली जीत सुनिश्चित करने की तरफ है। स्मृति ईरानी की इस बार हार सुनिश्चित है, और उनकी जमानत जब्त होने वाली है। अमेठी मे जब स्मृति ईरानी पहली बार आई थीं तो कुमार विश्वास जी के खेती किए हुए राजनैतिक फील्ड पर आई थीं। तब भी एक लाख से अधिक वोट से हारी थीं। 2014 में पूरे देश मे झूठ बिका था तब भी उनकी हार हुई थी।

स्मृति ईरानी ने अमेठी की योजनाओं को बंद कराया

स्मृति ईरानी ने अमेठी की योजनाओं को बंद कराया

स्मृति ईरानी जी मोदी जी की सबसे करीबी रही हैं, यहां पर अपने मंत्रालय से काम भी नहीं कराया है। यहां की योजनाओं को बंद कराया और अमेठी के लोगों को बार-बार आपत्तिजनक और अपमानित करने वाले शब्द कहे हैं। अब उनसे अमेठी बदला लेना चाहती है। उन्होंने बताया कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता जो निरंतर क्षेत्र में हैं क्या-क्या उन्होंने काम किया इस पर बातचीत कर रहे हैं। आगे कौन-कौन से काम करने हैं उनको इसके निर्देश दिए हैं। बहुत सारे लोग पार्टी मे शामिल हुए थे पहले उनसे मुलाकात हुई, कुछ अन्य सामाजिक लोग जो हमारी पार्टी की विचारधारा से सहमत रहते हैं उनसे मुलाकत भी की है।

पढ़ें अमेठी लोकसभा सीट का पूरा चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

जानिए कौन हैं दीपक सिंह

जानिए कौन हैं दीपक सिंह

अमेठी से एमएलसी दीपक सिंह प्रदेश में कांग्रेस का सबसे बड़ा युवा चेहरा हैं। वह इस समय राहुल गांधी की अमेठी में प्रचार कमान संभाल रहे हैं। अमेठी में दीपक के परिवार का काफी दखल माना जाता है। उनके पिता का नाम राजकरण सिंह अमेठी की राजनीति में काफी दबदबा रखते हैं। गौरीगंज इलाके के रहने वाले दीपक सिंह ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई अमेठी से की है। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हिन्दी साहित्य में स्नातक किया है। सामाजिक कार्यकर्ता की तौर पर पहचान रखने वाले दीपक सिंह एमएलसी बनने से पहले शाहगढ़ ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। 2016 में कांग्रेस मे दो बार के एमएलसी नसीब पठान की जगह दीपक सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। वे यह चुनाव जीतने में सफल भी रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+