अमेरिकी सांसदों में नरेंद्र मोदी के पक्ष में बना माहौल

इस प्रस्ताव पर अभी तक 42 अमेरिकी सांसद हस्ताक्षर कर चुके हैं। इसके अलावा विदेश मामलों की समिति के एक अन्य सदस्य पेरी ने भी मोदी विरोधी प्रस्ताव से खुद को अलग कर लिया है। यह ध्यान देने योग्य है कि भारत में अमेरिकी राजदूत नैंसी पॉवेल की गांधी नगर में मोदी से हुई मुलाकात के बाद अमेरिकी संसद में भी मोदी के समर्थन में माहौल बनना शुरू हो गया है, सांसद के प्रस्ताव से पीछे हटने की जानकारी हिंदू अमेरिकी फांउडेशन (एचएएफ) ने दी।
एचएएफ मोदी को वीजा देने के लिए और अमेरिकी संसद के प्रस्ताव का विरोध करने के लिए अभियान चला रहा है। संगठन ने सांसद पेरी और स्टीव कैबट के फैसले का स्वागत किया है।
आ रहे सर्वे परिणाम के आधार पर एनडीए को चुनाव में बढ़त लेते हुए दिखाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications